
रूस ने नॉर्थ अटलांटिक समंदर में उतार दी परमाणु पनडुब्बियां, क्या खौफनाक अंजाम की ओर बढ़ रहा यूक्रेन युद्ध?
AajTak
एटमी हमले की धमकी के एक दिन बाद रूस ने अपनी न्यूक्लियर पनडुब्बियां समंदर में उतार दी. इसके बाद से परमाणु हमले का डर भी बढ़ गया है. राष्ट्रपति पुतिन इस हमले में अब अपनी पोजिशन मजबूत करने के लिए कुछ भी करने पर आमदा हैं.
यूक्रेन-रूस वॉर में सीजफायर जैसे कोई हालात बनते नजर नहीं आ रहे हैं. यहां स्थिति और भी बिगड़ती नजर आ रही है. इस बीच पश्चिमी देशों को धमकाने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर अटलांटिक महासागर में अपने परमाणु पनडुब्बियों को रवाना कर दिया है. उत्तर अटलांटिक महासागर के आस-पास ही यूरोप के कई देश मौजूद हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को अंजाम भुगतने की धमकी देने के एक दिन बाद परमाणु पनडुब्बियों को उत्तरी अटलांटिक में भेज दिया है. बता दें कि पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण के कुछ समय बाद ही अपने न्यूक्लियर डिटरेंट फोर्सेज को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया था. अब कई रूसी पनडुब्बियां जो कि 16 बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने में सक्षम हैं, उत्तरी अटलांटिक महासागर में उतर गई हैं. पश्चिम देशों की खुफिया एजेंसियां पुतिन के न्यूक्लियर हथियारों के जखीरे पर पैनी नजर रखी हुई है.
परमाणु हथियारों का सबसे बड़ा जखीरा रूस के पास
हाल के दिनों में रूस की सीमाओं को लेकर महात्वाकांक्षी रहे पुतिन के पास 4,447 परमाणु हथियारों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु जखीरा है. इनमें से हजारों न्यूक्लियर हथियार ऐसे विकसित किए गए हैं कि जो शत्रु के खास ठिकाने को पूरी तरह से तहत-नहस कर सकते हैं. जबकि इससे व्यापक विनाश नहीं होता है. सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि इन हथियारों का इस्तेमाल इतना आसान नहीं है लेकिन रूस के वैज्ञानिक बमों और मिसाइलों को लेकर खासे निपुण हैं.
मिसाइलों में परमाणु हथियारों को लोड करने का सबूत नहीं
एक पश्चिमी अधिकारी के अनुसार, इस युद्ध में अब तक यूक्रेन को टारगेट कर दागी गई मिसाइलों में परमाणु हथियारों को लोड करने का कोई सबूत नहीं मिला है. अटलांटिक काउंसिल में स्कोक्रॉफ्ट स्ट्रैटेजी इनिशिएटिव के निदेशक डॉ मैथ्यू क्रोनिग ने एजेंसी को बताया कि पुतिन ने दो कारणों से अपने परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखता है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








