
रूस-जापान की आबादी से ज्यादा भारत में डीमैट अकाउंट... जुलाई में बन गया ये रिकॉर्ड
AajTak
Demat Account Data: जुलाई 2025 में पहली बार डीमैट खातों की संख्या 20 करोड़ को पार कर गई. ये संख्या बांग्लादेश, इथियोपिया, मेक्सिको, रूस, जापान, इजिप्ट, फिलीपींस, ब्राजील और कांगो जैसे देश की आबादी से भी अधिक है.
भारत में शेयर मार्केट (Share Market) में निवेशकों की संख्या हर रोज तेजी से बढ़ रही है. कोविड के बाद से लोगों में शेयर बाजार को लेकर जागरुकता बढ़ी है. साथ ही डिजिटल फार्मेट में निवेश की सुविधा होने से भी लोग शेयर बाजार में दिलचस्पी ले रहे हैं.
दरअसल, जुलाई का आंकड़ा सामने आया है, कुल कितने लोग शेयर बाजार से जुड़े हैं. कई बड़े देशों की आबादी से ज्यादा भारत में डीमैट अकाउंट (Demat Accont) खुल चुके हैं, और हर महीने उसमें बढ़ोतरी देखी जा रही है. जुलाई 2025 में पहली बार डीमैट खातों की संख्या 20 करोड़ को पार कर गई. ये संख्या बांग्लादेश, इथियोपिया, मेक्सिको, रूस, जापान, इजिप्ट, फिलीपींस, ब्राजील और कांगो जैसे देश की आबादी से भी अधिक है.
उदाहरण के लिए ब्राजील की कुल आबादी करीब 21.3 करोड़ है, डिपॉजिटरीज (CDSL और NSDL) के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में 29.8 लाख नए डीमैट खाते खुले, जिससे कुल संख्या 20.21 करोड़ हो गई. रूस की आबादी करीब 14 करोड़ है, जापान की जनसंख्या लगभग 12 करोड़ है. यानी इन देशों की आबादी से काफी ज्यादा भारत में डीमैट अकाउंट खुल चुके हैं.
जुलाई में करीब 29.8 लाख नए डीमैट अकाउंट खुले, यह पिछले 7 महीनों में सबसे अधिक मासिक बढ़ोतरी है, हालांकि यह 2024 की जुलाई के 45.55 लाख खातों से कम है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 4.11 करोड़ नए डीमैट खाते जोड़े गए.
IPO ने बढ़ाया निवेशकों का उत्साह एनालिस्ट्स के अनुसार, नए आईपीओ ने डीमैट खातों की संख्या बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. सेकंडरी मार्केट में शेयरों की ऊंची वैल्यूएशन के कारण निवेशक प्राइमरी मार्केट (IPO) की ओर आकर्षित हुए. जुलाई में मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद, आकर्षक वैल्यूएशन वाले IPO ने निवेशकों को लुभाया.
इस बीच मई से कई मेनबोर्ड और SME IPO लॉन्च हुए, जिन्होंने निवेशकों का ध्यान खींचा. डीमैट खाते शेयरों और सिक्योरिटीज को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखने के लिए आवश्यक हैं, और भारत अब इस मामले में दुनिया में सातवें स्थान पर है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











