
रूस, चीन, पाकिस्तान और अमेरिका एक साथ मिलकर क्या कर रहे हैं?
AajTak
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बताया कि रूस, अमेरिका, चीन और पाकिस्तान मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान के मसले पर चारों देश साथ आए हैं.
अफगानिस्तान में तालिबान का शासन पूरी तरह स्थापित हो गया है. तालिबान ने दुनिया के सामने अच्छाई के जो वादे किए थे, वो उनसे मुकरता भी नजर आ रहा है. हाल ही में एक शख्स को सरेआम बर्बर सजा दी गई है. इस बीच रूस ने अफगानिस्तान के हालात और तालिबान को लेकर अहम बयान दिया है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











