
रूस को लेकर भारत को दे रहा था सीख लेकिन अमेरिका खुद कर रहा ये काम!
AajTak
अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल की यूरोप में बिक्री को मंजूरी दे दी है. रूस, यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस के तेल से अमेरिका सहित कई यूरोपीय देशों ने दूरी बना ली थी. अब तेल संकट बढ़ने पर अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल की बिक्री को हरी झंडी दी है. इससे पहले अमेरिका ने ही वेनेजुएला के तेल पर प्रतिबंध लगाया था.
रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से वैश्विक स्तर पर उपजे तेल संकट के बीच अमेरिका का एक फैसला सवालों के घेरे में है.
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिका और कई पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिए थे. इनमें रूस के तेल का बॉयकॉट भी शामिल था लेकिन अब तेल संकट का सामना कर रहे अमेरिका ने एक रास्ता खोज निकाला है.
सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल की यूरोप में बिक्री को हरी झंडी दे दी है. इसके लिए वह वेनेजुएला पर लगे तमाम प्रतिबंधों को खत्म कर सकता है.
अमेरिका के इस फैसले से उसके दोहरे मानदंड को लेकर सवाल उठ रहे हैं. एक तरफ वह रूस के तेल के आयात को लेकर भारत और चीन पर दबाव बना रहा है.
वहीं, देश में तेल की सप्लाई को लेकर उसी वेनेजुएला का तेल खरीद रहा है, जिस पर उसने खुद तमाम तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे.
वेनेजुएला पर अमेरिका के प्रतिबंधों की वजह से वेनेजुएला का तेल यूरोप में नहीं बिक पा रहा था.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











