
रूस के साथ और मजबूत करेंगे संबंध, अमेरिका हमें दबा नहीं पाएगा: चीन के विदेश मंत्री किन गांग
AajTak
चीन के विदेश मंत्री ने अमेरिका की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि चीन की प्रगति को रोकने के वाशिंगटन के प्रयास सफल नहीं होंगे. चीन-रूस व्यापार में अमेरिकी डॉलर और यूरो का इस्तेमाल नहीं करने के संबंध में पूछे गए सवाल पर चीन के विदेश मंत्री किन ने कहा कि चीन ऐसी मुद्रा का उपयोग करेगा, जो सुरक्षित और विश्वसनीय हो.
चीन के विदेश मंत्री किन गांग रूस के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करेंगे. उन्होंने जोर देकर कहा है कि चीन पर दबाव डालने के अमेरिकी प्रयास कभी सफल नहीं हो पाएंगे. चीन की संसद के सत्र से अलग मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए किन ने कहा कि चीन अपने मूल हितों की रक्षा करेगा और आधिपत्य, गुट की राजनीति और एकतरफा प्रतिबंधों का विरोध करता रहेगा.
चीन रूस अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए अच्छा उदाहरण पेश कर रहे किन ने कहा कि चीन और रूस अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए अच्छा उदाहरण पेश कर रहे हैं और उनके करीबी द्वारा द्विपक्षीय संबंधों को शीत युद्ध के नजरिये से देखना गलत है. उन्होंने कहा कि रूस के साथ चीन के संबंधों को गठबंधन से अलग, किसी टकराव से अलग और किसी तीसरे पक्ष के खिलाफ कोई लक्षित टारगेट से अलग देखना चाहिए.
सुरक्षित और विश्वसनीय मुद्रा के इस्तेमाल पर जोर चीन-रूस व्यापार में अमेरिकी डॉलर और यूरो का इस्तेमाल नहीं करने के संबंध में पूछे गए सवाल पर चीन के विदेश मंत्री किन ने कहा कि चीन ऐसी मुद्रा का उपयोग करेगा, जो सुरक्षित और विश्वसनीय हो. उन्होंने कहा, मुद्रा को एकतरफा प्रतिबंधों के लिए तुरुप के इक्के के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. किन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि यूक्रेन संकट यूरोपीय सुरक्षा शासन प्रणाली में खामियों का नतीजा है.
यूक्रेन संकट पर बातचीत जरूरी किन ने कहा कि यूक्रेन संकट एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ा हुआ है जहां शांति, तर्क और बातचीत की जरूरत है. उन्होंने कहा, शांति स्थापित करने के लिए तुरंत बातचीत होनी चाहिए और सभी पक्षों की चिंताओं का सम्मान किया जाना चाहिए. विदेश मंत्री ने कहा कि चीन पुराने दोस्तों के साथ संबंध बनाए रखेगा और मजबूत करेगा.
चीनी गुब्बारे को मार गिराने का जिक्र चीन के विदेश मंत्री ने अमेरिका की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि चीन की प्रगति को रोकने के वाशिंगटन के प्रयास सफल नहीं होंगे. हाल की एक घटना का जिक्र करते हुए जिसमें अमेरिकी लड़ाकू विमान ने अमेरिकी हवाई क्षेत्र में उड़ रहे एक मानवरहित चीनी गुब्बारे को मार गिराया था, उन्होंने अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने, अतिप्रतिक्रिया करने और उसे मार गिराने में ताकत के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया. किन गांग ने कहा, अमेरिका ने दावा किया है कि वह चीन को पछाड़ना चाहता है, लेकिन संघर्ष नहीं चाहता.
किन की टिप्पणी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सोमवार को राजनीतिक प्रतिनिधियों के सामने दिए गए भाषण से मेल खाती है, जिसमें अमेरिका के नेतृत्व में चीन के ‘दमन’ की निंदा की गई.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











