
रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत, पुतिन के थे कट्टर विरोधी
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) के जेल में मरने की खबर है. कहा जा रहा है कि यामालो-नेनेट्स की जेल में उनकी मौत हुई है. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) के जेल में मरने की खबर है. वह लंबे समय से जेल में थे. कहा जा रहा है कि यमालो-नेनेट्स की जेल में उनकी मौत हुई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, यमालो-नेनेट्स ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट प्रशासन ने आधिकारिक बयान में बताया कि शुक्रवार को जेल में चहलकदमी के बाद नवलनी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था. उन्होंने तबियत ठीक नहीं होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद वे बेहोश हो गए थे. इसके बाद मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया, लेकिन वह होश में नहीं आ पाए. हालांकि, अभी उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
एलेक्स को लेकर कई बार अफवाहें भी सामने आती रही हैं. इससे पहले 2020 में उन्हें साइबेरिया में जहर देकर मारने की भी खबर सामने आई थी. हालांकि, रूसी सरकार ने उन्हें मारने की कोशिशों से इनकार किया था. सरकार का कहा था कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्हें नर्व एजेंट से जहर दिया गया था. इसके बाद जेल से उनके गायब होने की भी अफवाह उड़ी थी.
नवलनी को सुनाई गई थी 19 साल की जेल की सजा
जनवरी 2021 में रूस लौटने पर नवलनी को 2013 में उनके खिलाफ लाए गए धोखाधड़ी के एक मामले में तुरंत जेल में डाल दिया गया था, जिसे उन्होंने राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज कर दिया था. उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध के खिलाफ जेल से भी अभियान चलाया था और युद्ध के लिए सार्वजनिक विरोध को संगठित करने का भी प्रयास किया.
सीएनएन के अनुसार, जब अगस्त में नवलनी को अधिकतम पीनल कॉलोनी में 19 साल की सजा सुनाई गई तो उन्होंने कहा था कि वर्षों की संख्या मायने नहीं रखती.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







