
रूस के विजय दिवस से पहले यूक्रेन पहुंचीं अमेरिकी फर्स्ट लेडी और कनाडा के PM, पुतिन को संदेश!
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो रूस के विजय दिवस से ठीक एक दिन पहले बगैर किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अचानक यूक्रेन पहुंच गए. इसे रूस के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है.
यूक्रेन और रूस के बीच जंग भीषण होती जा रही है. 9 मई को विजय दिवस से पहले रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं. बढ़ते रूसी हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो रविवार को अचानक यूक्रेन पहुंच गए. अमेरिकी फर्स्ट लेडी जिल ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की से मुलाकात की.
व्हाइट हाउस ने जिल बाइडेन के इस दौरे को अचानक हुआ दौरा बताया है. व्हाइट हाउस के मुताबिक जिल बाइडेन के यूक्रेन जाने का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित नहीं था. जिल बाइडेन ने पश्चिमी यूक्रेन के स्लोवाकिया बॉर्डर के पास स्थित एक गांव उज्होरोड़ में पहुंचकर वहां के स्कूल में ओलेना जेलेंस्की से बात की. अमेरिका और यूक्रेन की फर्स्ट लेडी के बीच मदर्स डे के दिन हुई मुलाकात के दौरान जिल बाइडेन ने ओलेना जेलेंस्की से कहा कि मैं मदर्स डे पर आना चाहती थी.
जिल बाइडेन की प्रेस सेक्रेट्री मिशैल लारोज ने इस मुलाकात की वीडियो जारी की है. रूस के साथ 10 हफ्ते से जारी जंग के बीच जिल बाइडेन ने इस सीक्रेट यूक्रेन दौरे लेकर कहा है कि समाचार एजेंसियों के मुताबिक अमेरिकी फर्स्ट लेडी ने कहा यूक्रेन के लोगों को ये दिखाना महत्वपूर्ण है कि ये युद्ध निर्मम है. ये युद्ध खत्म होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अमेरिका के लोग यूक्रेन के साथ हैं.
जिल-ओलेना के बीच क्लासरूम में हुई मुलाकात
जिल बाइडेन स्लोवाकिया की सीमा से करीब 10 मिनट का सफर कर सड़क मार्ग से उज्होरोड़ पहुंचीं और करीब दो घंटे तक यूक्रेन में रहीं. दोनों देशों के राष्ट्रपति की पत्नियों की ये मुलाकात एक स्कूल के छोटे से क्लासरूम में हुई. ओलेना जेलेंस्की अपने बच्चे के साथ सुरक्षा की दृष्टि से अज्ञात स्थान पर रह रही हैं. जिल बाइडेन का धन्यवाद करते हुए ओलेना जेलेंस्की ने कहा कि उनका ये कदम साहसी है. ऐसे समय में जब यहां हर दिन सैन्य कार्रवाई हो रही है, एयर सायरन बज रहे हैं, हम समझ रहे हैं कि युद्ध के बीच अमेरिका की फर्स्ट लेडी यहां कैसे आई होंगी.
जिस स्कूल में हुई मुलाकात, वहां लोगों ने ली है शरण

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








