
'रूस की ओर से लड़ते हुए मारे गए 3000 उत्तर कोरियाई सैनिक', जेलेंस्की का दावा
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि इस युद्ध में रूस की मदद के लिए उतरे उत्तर कोरिया के 3000 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो गई है या फिर वे घायल हो गए हैं. जेलेंस्की ने आशंका जताई कि उत्तर कोरियाई रूस की मदद के लिए जल्द ही और सैनिकों और हथियारों को मॉस्को भेज सकता है.
रूस और यूक्रेन दोनों ही देश सालों से युद्ध की विभीषिका में झुलसे हुए हैं. इस युद्ध में दोनों ओर से भारी नुकसान हुआ है. युद्ध में रूस की मदद के लिए मोर्चे पर उतरे उत्तर कोरिया के सैनिकों को लेकर अब जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि इस युद्ध में रूस की मदद के लिए उतरे उत्तर कोरिया के 3000 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो गई है या फिर वे घायल हो गए हैं. जेलेंस्की ने आशंका जताई कि उत्तर कोरियाई रूस की मदद के लिए जल्द ही और सैनिकों और हथियारों को मॉस्को भेज सकता है.
जेलेंस्की ने कहा कि जिस तरह से इस जंग में उत्तर कोरिया, रूस की मदद कर रहा है. उसे लेकर दुनियाभर के नेता कुछ नहीं कर रहे. दक्षिण कोरिया की सेना ने भी कहा है कि इसके स्पष्ट संकेत हैं कि उत्तर कोरिया सुसाइड ड्रोन सहित अत्याधुनिक हथियारों और सैनिकों को रूस भेजने की तैयारी कर रहा है.
बता दें कि इससे पहले यूक्रेन के खिलाफ जंग में उतरते हुए रूस के दोस्त उत्तर कोरिया ने अपने 10 हजार सैनिक मॉस्को भेजे थे. इस पर नाटो ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि यूक्रेन के साथ रूस के तीन सालों से चल रहे युद्ध में अब उत्तर कोरिया भी शामिल हो गया है. वह रूस की मदद के लिए अपने सैनिकों को मॉस्को भेज रहा है.
जून में उत्तर कोरिया गए थे पुतिन
इससे पहले जून के महीने में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया का दौरा किया था. वह 24 साल बाद उत्तर कोरिया गए थे, जहां प्योंगयांग एयरपोर्ट पर उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने उनका स्वागत किया था. इससे पहले पुतिन और किम जोंग की मुलाकात पिछले साल सितंबर में हुई थी. तब किम जोंग रूस के व्लादिवोस्तोक शहर पहुंचे थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








