
रूस की इस चाल पर भड़क गया सऊदी अरब, दे डाली नसीहत
AajTak
एशियाई मार्केट में रूस की एंट्री से सऊदी अरब का फुटप्रिंट खत्म हो रहा है. इस वजह से दुनिया के बड़े तेल उत्पादक देशों में शामिल सऊदी अरब और रूस के बीच तनातनी जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने सऊदी अरब से समझौते के बाद भी तेल उत्पादन में कटौती नहीं की. दोनों देशों के बीच विवाद का एक कारण यह भी है.
ऑयल मार्केट के दो बड़े दिग्गज सऊदी अरब और रूस के बीच ऑयल मार्केट में दबदबे को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनातनी जारी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस से समझौते के बावजूद ऑयल मार्केट से कम होते दबदबे और क्रूड ऑयल की कीमत में वृद्धि नहीं होने के कारण सऊदी अरब ने रूस से नाराजगी जाहिर की है.
दरअसल, दोनों देश तेल उत्पादक देशों के समूह OPCE+ के सदस्य हैं. लेकिन यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद रूस ने रियायती कीमतों पर तेल निर्यात करना शुरू कर दिया. इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमत कम हो गई.
तेल की गिरती कीमत को देखते हुए पिछले महीने अप्रैल में रूस, सऊदी अरब समेत ओपेक प्लस के सदस्य देशों ने तेल उत्पादन में कटौती करने का फैसला किया. इस समझौते के तहत सऊदी अरब ने 5 लाख बैरल प्रति दिन तेल उत्पादन कम कर दिया. वहीं, सऊदी अरब का कहना है कि रूस ने तेल उत्पादन में कटौती नहीं की.
रूस ने तेल उत्पादन में नहीं की कटौती
अमेरिकी अखबार 'द वॉल स्ट्रीट' जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब रूस से इसलिए भी खफा हो रहा है क्योंकि समझौते के अनुसार रूस ने तेल उत्पादन में कटौती नहीं की है. हालांकि, रूस का कहना है कि उसने भी समझौते के अनुसार तेल उत्पादन में कटौती की है. लेकिन ऑयल मार्केट विशेषज्ञ रूस के इस बयान से आश्वस्त नहीं हैं.
ऑयल मार्केट से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि रूस ने तेल उत्पादन में कटौती नहीं की है. क्योंकि रूस ने ऑयल प्रोडक्शन को लेकर कोई आधिकारिक रिपोर्ट अभी तक नहीं जारी की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








