
रूस और सऊदी अरब की इस जुगलबंदी से पूरी दुनिया के निकले आंसू
AajTak
ऑयल मार्केट के दो बड़े दिग्गज रूस और सऊदी अरब के एक फैसले की वजह से पिछले तीन महीने में कच्चे तेल की कीमत में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. कच्चे तेल की कीमतों में ऐसे ही वृद्धि जारी रही तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ेगा. जिससे वैश्विक केंद्रीय बैंकों को फिर से ब्याज दरें बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.
तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस के सदस्य और ऑयल मार्केट के दो बड़े दिग्गज सऊदी अरब और रूस की जुगलबंदी ने दुनिया के तेल बाजार में घमासान मचा दिया है. कच्चे तेल की कीमत को बढ़ाने के लिए दोनों देशों ने जुलाई 2023 में तेल उत्पादन में कटौती की घोषणा की थी. जिसका असर ऑयल मार्केट में दिखने लगा है.
अमेरिकी वेबसाइट 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब और रूस ने कम तेल उत्पादन के बावजूद पिछले कुछ महीनों में तेल राजस्व से अरबों डॉलर की अतिरिक्त कमाई की है. क्योंकि तेल उत्पादन में कटौती के बाद कच्चे तेल की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. वर्तमान में ब्रेंट क्रूड की कीमतें तेजी से 100 डॉलर की ओर बढ़ रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल से जून महीने के बीच की अवधि की तुलना में रूस ने इस तिमाही तेल निर्यात से 2.8 अरब डॉलर की अतिरिक्त कमाई की है. वहीं, सऊदी अरब ने इसी अवधि के दौरान 2.6 अरब डॉलर की अतिरिक्त कमाई की है. यानी दोनों देशों ने प्रतिदिन लगभग 3 करोड़ डॉलर की अतिरक्त कमाई की.
कच्चे तेल की कीमत में बेतहाशा वृद्धि
सऊदी अरब और रूस की जुगलबंदी ने तेल बाजार को किस तरह से प्रभावित किया है, इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि दोनों देशों ने जुलाई 2023 में जब तेल उत्पादन में कटौती की घोषणा की थी, उस वक्त कच्चे तेल की कीमत लगभग 76 डॉलर प्रति बैरल था. जबकि उसी कच्चे तेल की कीमत आज लगभग 93 डॉलर प्रति बैरल है.
तेल की कीमत को बढ़ाने के लिए तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस के सदस्य देशों ने पिछले साल अक्टूबर में भी प्रतिदिन 20 लाख बैरल कम तेल उत्पादन करने की घोषणा की थी. लेकिन जुलाई 2023 में सऊदी अरब और रूस ने एक बार फिर तेल उत्पादन में अतिरिक्त कटौती की घोषणा कर दी. इस घोषणा के तहत सऊदी अरब ने तेल उत्पादन में 10 लाख बैरल प्रतिदिन तो रूस ने पांच लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती की.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








