
रूसी सेना में कैसे भर्ती हो रहे विदेशी नागरिक? भारत ही नहीं, इन देशों के लोग भी जंग में फंसे
AajTak
रूस में नौकरी की तलाश में जाने वाले विदेशी नागरिकों को सेना की ट्रेनिंग देकर जंग में भेज दिया जाता है और इसके लिए उन्हें मोटी सैलरी का लालच भी दिया जाता है. कई मामलों में जंग से वापसी की चाह रखने वाले लोगों को जेल भेजने का डर दिखाकर धमकाया जाता है ताकि वह रूस की तरफ से जंग लड़ते रहें.
रूस और यूक्रेन के बीच करीब तीन साल से जारी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर विदेशी नागरिकों को इस जंग में शामिल करने के आरोप लगाते रहे हैं. इस कड़ी में सबसे ताजा आरोप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ओर से लगाया गया. उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना ने दो चीनी नागरिकों को पकड़ा है जो रूस की तरफ से जंग लड़ रहे थे. इसके साथ ही जेलेंस्की ने उनकी वीडियो जारी करते हुए कहा कि इन सभी हथकंडों को अपनाकर रूस कभी भी युद्ध को खत्म नहीं करना चाहता.
इन देशों के नागरिक जंग में उतरे
रूसी की तरफ से विदेशी नागरिकों का जंग में लड़ना कोई नई बात नहीं है. पहले भी रूस की तरफ से लड़ते हुए 12 भारतीय अपनी जान गंवा चुके हैं. इसके अलावा नेपाल, भूटान, श्रीलंका, क्यूबा और सोमालिया जैसे देशों के नागरिकों के रूसी सेना की ओर से लड़ने की बात सामने आई थी. भारत सरकार ने भी इस मुद्दे को रूस के सामने उठाया और जल्द से जल्द अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी की अपील की थी.
ये भी पढ़ें: रूस के लिए लड़ रहे 2 चीनी नागरिकों को यूक्रेन ने पकड़ा, जेलेंस्की ने कहा- पुतिन नहीं खत्म करना चाहते लड़ाई
रूस में नौकरी की तलाश में जाने वाले विदेशी नागरिकों को सेना की ट्रेनिंग देकर जंग में भेज दिया जाता है और इसके लिए उन्हें मोटी सैलरी का लालच भी दिया जाता है. कई मामलों में जंग से वापसी की चाह रखने वाले लोगों को जेल भेजने का डर दिखाकर धमकाया जाता है ताकि वह रूस की तरफ से जंग लड़ते रहें. इसके लिए रूसी रक्षा मंत्रालय विदेशी नागरिकों से एक कॉन्ट्रैक्ट पर भी साइन कराता है जिसे तोड़ने पर 10-15 साल की सजा देने की बात कही जाती है.
रूसी सेना के साथ किया करार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











