
रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की पत्नी ने बर्लिन में रूसी दूतावास में 5 घंटे लाइन में लगकर किया वोट, बैलेट पेपर पर लिखा अपने स्वर्गीय पति का नाम
AajTak
यूलिया नवलनी जर्मनी की राजधानी बर्लिन में स्थित रूसी दूतावास में अपना वोट डालने के लिए पहुंचीं. हालांकि, इस बात का भी जोखिम था कि उन्हें वहां गिरफ्तार भी किया जा सकता था. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और वोटिंग के लिए बर्लिन में रूसी दूतावास गईं.
रूस में हुए राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन ने 88 प्रतिशत वोटों के साथ एक बार फिर जीत दर्ज की है. पुतिन का राष्ट्रपति के तौर पर यह पांचवा कार्यकाल होगा. हाल ही में रूस के अंदर हुए राष्ट्रपति चुनावों में एलेक्सी नवलनी की विधवा यूलिया नवलनी ने भी वोटिंग की. इस दौरान वे पांच घंटे तक लाइन में लगी रहीं. मतपत्र से किए गए मतदान के दौरान नवलनी की विधवा यूलिया ने उसमें अपने मारे गए पति का नाम लिखा.
बता दें कि यूलिया नवलनी जर्मनी की राजधानी बर्लिन में स्थित रूसी दूतावास में अपना वोट डालने के लिए पहुंचीं. हालांकि, इस बात का भी जोखिम था कि उन्हें वहां गिरफ्तार भी किया जा सकता था. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और वोटिंग के लिए बर्लिन में रूसी दूतावास गईं.
प्रदर्शन में भी शामिल हुईं यूलिया
रूस में चुनाव के दिन बर्लिन में विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर यूलिया (47) ने अपने आंसू पोछते हुए कहा,'मैंने अपने वोट में नवलनी का नाम लिखा था. 47 वर्षीय यूलिया ने 'नून अगेंस्ट पुतिन' नामक अभियान में भाग लिया.' प्रदर्शन के दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया.
यूलिया ने पुतिन को बताया गैंगस्टर
रूसी नागरिकों और अपने समर्थकों को दिए अपने संदेश में यूलिया ने कहा कि बहादुर बनो, जल्द ही एक दिन हम जीतेंगे. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पास पुतिन के लिए कोई संदेश है, तो उन्होंने कहा कि कृपया उनसे या किसी से भी पुतिन के लिए संदेश ना मांगा जाए. पुतिन के साथ कोई बातचीत नहीं की जा सकती है, क्योंकि वह एक हत्यारे और गैंगस्टर हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








