
'रूसी तेल खरीदने वालों पर लगाना होगा टैरिफ', यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर US ने फिर की G-7 देशों से अपील
AajTak
जी 7 वित्त मंत्रियों और अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी की बैठक में रूस पर दबाव बढ़ाने पर चर्चा हुई. स्कॉट बेसेंट ने कहा कि जी 7 देश अगर युद्ध खत्म करना चाहते हैं तो रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाएं. बैठक में यूक्रेन को वित्तीय समर्थन बढ़ाने और रूस की निष्क्रिय सम्पत्तियों के इस्तेमाल पर भी सहमति बनी है.
जी 7 देशों के वित्त मंत्रियों के साथ हुई बातचीत में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वो अपील दोहराई है, जिसमें उन्होंने रूसी तेल खरीदारों पर प्रतिबंध लगाने को कहा था. उन्होंने कहा कि अगर जी 7 देश वास्तव में यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं तो उन्हें उन देशों पर टैरिफ लगाना चाहिए जो रूस से तेल खरीद रहे हैं.
स्कॉट बेसेंट के साथ अमेरिकी एंबेसडर ग्रीयर भी मौजूद थे और दोनों ने इस बात का स्वागत किया कि साझेदार देश रूस पर दबाव बढ़ाने और यूक्रेन की रक्षा के लिए रूसी सम्पत्तियों के इस्तेमाल पर विचार करने के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें: यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, तेल टर्मिनल में लगी आग, दो टैंकर धू-धू कर जले
सेक्रेटरी बेसेंट और एंबेसडर ग्रीयर ने कहा कि केवल एकजुट प्रयास से ही हम पुतिन की युद्ध मशीन को फंडिंग देने वाले राजस्व के स्रोत को बंद कर सकते हैं. तभी पर्याप्त आर्थिक दबाव बनाया जा सकेगा ताकि बेवजह हो रही जानहानि को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के साहसिक नेतृत्व के कारण अमेरिका पहले ही रूसी तेल खरीदने वाले देशों के खिलाफ कठोर कदम उठा चुका है.
अमेरिका के साथ मिलकर रूसी तेल खरीदारों पर लगाना होगा टैरिफ
बेसेंट और ग्रीयर ने बताया कि जी 7 देशों ने जो आश्वासन दिया है उसके मुताबिक वे युद्ध खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और निर्णायक कार्रवाई करेंगे. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने अपने बयान में कहा कि बेसेंट ने जी 7 साझेदारों को स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर वे वास्तव में युद्ध समाप्त करने के इच्छुक हैं तो उन्हें अमेरिका के साथ मिलकर रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाना होगा.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











