
रूम का किराया ₹15, बिजली बिल ₹4 ...AIIMS की हॉस्टल लाइफ देख चकरा जाएगा सिर, VIDEO
AajTak
सोशल मीडिया पर कुछ स्टूडेंट ने AIIMS का एक वीडियो शेयर किया है. एक वायरल वीडियो में छात्रों ने अपने हॉस्टल की सुविधाएं दिखाई हैं. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं कि इतनी कम फीस में मेडिकल स्टूडेंट्स को ऐसी सुविधाएं मिल रही हैं, जो किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं हैं.
भारत में लाखों मेडिकल छात्रों का सपना होता है AIIMS में दाखिला लेना, क्योंकि यह देश का सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल इंस्टीट्यूशन है. AIIMS वह मंच है, जहां से छात्र न केवल डॉक्टर बनते हैं, बल्कि मेडिकल फिल्ड में दुनिया भर में अपनी पहचान भी बनाते हैं.
इस संस्थान की फैकल्टी की भी खूब चर्चा होती है. हाल ही में एक वायरल वीडियो में छात्रों ने अपने हॉस्टल की सुविधाएं दिखाई हैं. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं कि इतनी कम फीस में मेडिकल स्टूडेंट्स को ऐसी सुविधाएं मिल रही हैं, जो किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं हैं. वीडियो को झारखंड के देवघर AIIMS का बताया जा रहा है.
देखें 'AIIMS हॉस्टल का रूम टूर'
AIIMS में एमबीबीएस करने की फीस केवल 5,586 झारखंड के देवघर स्थित AIIMS के एक स्टूडेंट ने AIIMS का रूम टूर से एक वीडियो में हॉस्टल की सुविधाओं को दिखाया.वीडियो की शुरुआत संस्थान के बाहर से होती है, जहां छात्र बताते हैं कि AIIMS में एमबीबीएस करने की फीस केवल 5,586 रुपया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










