
रूडी के दफ्तर में खड़ी जिन एंबुलेंस का पप्पू यादव ने किया था खुलासा, उनमें से कई लापता!
AajTak
मामला सामने आने वाले दिन जितनी तादाद में एम्बुलेंस रखीं थीं आज उनमें से बहुत सारी एम्बुलेंस यहां से हटा दी गई हैं, हटाकर कहां रखी गई हैं, इस संबंध में कोई भी ऑन कैमरा या ऑफ कैमरा कुछ भी बोलने को तैयार नही है, रूडी के मीडिया सेल देखने वाले व्यक्ति को भी फोन करने पर उनके द्वारा फोन नही उठाया गया
जाप प्रमुख पप्पू यादव द्वारा भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के MPLAD से खरीदकर रखी गईं, तमाम एम्बुलेंसों को मीडिया के सामने सार्वजनिक करने के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वाकये के बाद सारण के भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने इस बाबत ना सिर्फ प्रेस रिलीज कर पप्पू यादव का जवाब दिया, बल्कि पप्पू यादव के आपराधिक इतिहास की भी याद दिलाई, साथ ही वीडियो बयान जारी कर सभी एम्बुलेंसों के लिए चालकों की व्यवस्था कर सारण में चलवाने की चुनौती भी दे डाली. रूडी के द्वारा दी गई इस चुनौती के जवाब में अगले ही दिन पप्पू यादव ने मीडिया के कैमरों के सामने ही चालकों की परेड करवा डाली. इसके बाद रूडी के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया सहित तमाम प्लेटफ़ॉर्म पर पप्पू यादव के खिलाफ अभियान चलाया जाने लगा. दोनों पक्षों के समर्थक एक दूसरे से सोशल मीडिया पर भिड़ंत में लगे रहे,
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











