
रूट डायवर्जन से चिढ़े पायलट ने आसमान में बनाई ऐसी तस्वीर, देखकर शरमाए लोग!
AajTak
हाल में ब फ्रैंकफर्ट से सिसिली जा रही फ्लाइट के पायलट को तब गुस्सा आ गया जब उसे किसी खास कारण से रूट डायवर्ट करने को कहा गया. इससे भड़ककर उसने रूट बदलते हुए आसमान में अश्लील आकृति बना दी.
एयरोप्लेन के पायलट को कई बार किसी तकनीकी गड़बड़ी या अन्य कारणों से फ्लाइट को डायवर्ट करने को कहा जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ जब बीते 28 जुलाई को जब फ्रैंकफर्ट से सिसिली जा रही फ्लाइट के पायलट से कहा गया कि वह विमान को माल्टा में ही लैंड करा दे.
रूट डायवर्जन से चिढ़ा पायलट
ला रिपब्लिका की रिपोर्ट के अनुसार, पायलट को बताया गया कि टर्मिनल में आग लगने के कारण परिचालन में कमी के चलते विमान फोंटानारोसा हवाई अड्डे पर नहीं उतर सकता है. साथ ही कहा गया कि आप माल्टा में लैंड कीजिए. कथित तौर पर जब फ्लाइट को डायवर्ट करने के लिए कहा गया तो काम के बीच में बदलाव के चलते लुफ्थांसा का पायलट चिढ़ गया और इसके बाद उसने जो किया वह हैरान करने वाला था.
आसमान में बना दी अश्लील आकृति
उसने फ्लाइट को वापस घुमाते हुए आसमान में एक अश्लील अकृति (पुरुष का लिंग) बनाते हुए 24 किलोमीटर का सफर तय किया. इसमें उसे कुल 16 मिनट लगे. हालांकि, लुफ्थांसा ने ला रिपब्लिका को बताया कि लिंग का आकार गलती से बन गया था और ये आकृति कंट्रोल रूम के स्क्रीन पर साफ दिखाई दी.
बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा, "स्थिति को देखते हुए कैप्टन को होल्डिंग उड़ान भरनी पड़ी और दोबारा संपर्क करना पड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली. फिर उन्होंने माल्टा के लिए उड़ान भरी, ईंधन भरा और एक अलग दिशा से कैटेनिया के पास पहुंचे."

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







