
रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार DIG के घर से मिला करोड़ों का कैश, कारोबारी की शिकायत पर CBI का एक्शन
AajTak
पंजाब के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने रिश्वतखोरी में रंगे हाथों पकड़ा. उनके मोहाली स्थित घर से करोड़ों रुपये कैश बरामद हुआ है. कारोबारी को धमकी देने और 8 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है. जानिए पूरी कहानी.
पंजाब पुलिस के एक बड़े अफसर पर भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने शिकंजा कस दिया है. रूपनगर रेंज के डीआईजी (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनके मोहाली स्थित घर, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की. सूत्रों के मुताबिक, उनके ठिकाने से करोड़ों रुपये का कैश बरामद हुआ है. फिलहाल नोटों की गिनती जारी है और सीबीआई हर पहलू पर नज़र रख रही है.
कारोबारी ने की थी शिकायत पूरा मामला एक स्क्रैप डीलर की शिकायत से शुरू हुआ. यह शिकायत 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ सीबीआई दफ्तर में दर्ज कराई गई थी. कारोबारी का आरोप था कि डीआईजी भुल्लर उसे धमकाकर रिश्वत मांग रहे थे. शिकायत के अनुसार, भुल्लर ने कारोबारी के खिलाफ एक फर्जी मुकदमा दर्ज किया था और उसे खत्म करने के लिए 8 लाख रुपये की मांग की थी. इसी शिकायत के आधार पर सीबीआई ने पूरी कार्रवाई शुरू की.
रंगे हाथों पकड़े गए DIG सीबीआई ने शिकायत मिलने के बाद 10 दिनों तक डीआईजी भुल्लर पर निगरानी रखी. जैसे ही कारोबारी ने रिश्वत की पहली किस्त – 5 लाख रुपये सौंपनी शुरू की, उसी वक्त सीबीआई की टीम ने छापा मारकर डीआईजी को गिरफ्तार कर लिया. जांच एजेंसी के मुताबिक, यह कार्रवाई चंडीगढ़ में उनके कार्यालय से की गई. इस मामले में एक बिचौलिए को भी हिरासत में लिया गया है जो डीआईजी और कारोबारी के बीच रिश्ता जोड़ने का काम कर रहा था.
हर महीने 5 लाख की मांग जांच में यह भी सामने आया है कि डीआईजी भुल्लर सिर्फ एक बार रिश्वत नहीं बल्कि हर महीने 5 लाख रुपये की फिक्स डिमांड कारोबारी से कर रहे थे. आरोपी अफसर की यह हरकत कारोबारी को बेहद परेशान कर रही थी. आखिरकार तंग आकर उसने सीबीआई का दरवाज़ा खटखटाया. यह केस अब पंजाब पुलिस विभाग के लिए बड़ी बदनामी का कारण बन गया है, क्योंकि आरोपी अफसर विभाग में काफी प्रभावशाली पद पर थे.
सीबीआई टीम ने की पूछताछ गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने चंडीगढ़, रोपड़ और मोहाली में डीआईजी के घर और दफ्तर पर एकसाथ रेड की. पंचकूला स्थित सीबीआई कार्यालय में उनसे घंटों पूछताछ हुई. बाद में उन्हें वापस चंडीगढ़ सीबीआई दफ्तर लाया गया. एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि भुल्लर के खिलाफ और कितने कारोबारी या लोग इस तरह की शिकायतें लेकर सामने आते हैं.
पंजाब पुलिस के अफसरों ने बनाई दूरी इस बीच, पंजाब पुलिस के IG (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने सीबीआई कार्यालय का दौरा किया. उन्होंने कहा कि जांच पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष रहेगी, इसलिए इस ऑपरेशन में पंजाब पुलिस का कोई अधिकारी शामिल नहीं था. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. फिलहाल, सीबीआई टीम को मामले की हाई लेवल रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








