
रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में 20 करोड़ की लूट, सीएम धामी ने डीजीपी को किया तलब
AajTak
देहरादून में रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. इस वारदात को लेकर सीएम धामी भी बेहद सख्त दिख रहे हैं. बताते चलें कि बदमाशों ने 20 करोड़ रुपये के गहने लूटे हैं. वारदात वाली जगह से कुछ ही दूरी पर पुलिस मुख्यालय है. मगर, किसी को वारदात की भनक तक नहीं लगी.
उत्तराखंड के देहरादून में धनतेरस से पहले लुटेरों ने रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में हाथ साफ कर दिया. 20 करोड़ रुपये के गहने लेकर फरार हो गए. लूट की वारदात को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक और एसएसपी देहरादून को तलब कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वारदात में जिन भी लोगों एवं गिरोह का हाथ है, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए. कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हमारा प्रदेश एक शांतिप्रिय प्रदेश है और कानून व्यवस्था की स्थिति को यहां किसी भी दशा में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा.
घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो- सीएम उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की भी तह तक जाना चाहिए कि स्थापना दिवस और उस पर देहरादून में वीवीआईपी (VVIP) मूवमेंट के कारण कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद घटना कैसे हुई? कहां कमी रह गई. इसके लिए कौन जिम्मेदार है? भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो यह भी सुनिश्चित किया जाए.
मुख्यमंत्री के कड़े रुख को देखते हुए डीजीपी एवं पुलिस कप्तान देहरादून ने सुनिश्चित किया है कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को शीघ्र सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा. किसी भी प्रकार से प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं शांतिप्रिय माहौल को बाहर के प्रदेशों के अपराधी तत्वों द्वारा बिगड़ने नहीं दिया जाएगा.
कब और कहां हुई लूट ?
राजपुर रोड स्थित शोरूम गुरुवार सुबह सवा दस बजे खुला था. शोरूम के 11 कर्मचारी ग्राहकों के पहुंचने से पहले गहने व्यवस्थित कर रहे थे. डिस्प्ले बोर्ड में हीरे और सोने के बीस करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के गहने थे. सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर नकाब पहनकर चार बदमाश शोरूम के अंदर घुस गए.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











