
राहु-शुक्र की युति से बन रहा क्रोध योग, आने वाला है 5 राशियों का बुरा वक्त
AajTak
ज्योतिषविदों का कहना है कि मेष राशि में शुक्र और राहु की युति से क्रोध योग का निर्माण हो रहा है. इस योग के चलते लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे. वाद-विवाद और तनाव का माहौल रहेगा. 5 राशि के जातकों के लिए क्रोध योग ज्यादा घातक बताया जा रहा है.
ज्योतिष गणना के अनुसार, राहु ने 12 अप्रैल को वृषभ से मेष राशि में गोचर किया था. अब 23 मई को शुक्र भी मीन से मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि मेष राशि में शुक्र और राहु की युति से क्रोध योग का निर्माण होगा. इस योग के चलते लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे. वाद-विवाद और तनाव का माहौल रहेगा. 5 राशि के जातकों के लिए क्रोध योग ज्यादा घातक बताया जा रहा है.
मेष- राहु-शुक्र की युति से बन रहा क्रोध योग मेष राशि वालों की मुश्किल बढ़ा सकता है. आपके स्वभाव में क्रोध की वृद्धि हो सकती है. करीबी लोगों से बहस के चलते रिश्ते खराब होंगे. स्वभाव में आई नकारात्मकता से पार्टनर की परेशानी बढ़ेगी. आपके रिश्ते में दरार भी पड़ सकती है.
वृषभ- राहु-शुक्र का यह अशुभ योग आपकी राशि के द्वितीय भाव में होगा. इसका असर ना सिर्फ रिश्तों पर पड़ेगा, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी. धन की कमी से दो-चार होना पड़ सकता है. ना चाहते हुए भी आपके खर्चे बढ़ेंगे. आपकी छवि खराब हो सकती है.
सिंह- आपकी राशि के पंचम भाव में क्रोध योग बनेगा. इसका बुरा असर आपकी लव लाइफ पर पड़ेगा. पार्टनर के साथ किसी बात पर विवाद बढ़ सकता है. वाणी पर संयम ना रहने से बड़ा नुकसान उठाएंगे. बेहतर होगा कि इस दौरान पार्टनर की मर्जी के खिलाफ जाकर कोई काम ना करें.
तुला- आपकी राशि के सप्तम भाव में क्रोध योग बनेगा. आपका दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है. शादीशुदा जीवन में तकलीफें बढ़ सकती हैं. आशंका ये भी है कि कुछ जातक अपने रिश्ते से थोड़ा ब्रेक लेते हुए साथी से कुछ समय के लिए दूर जाने तक का निर्णय ले सकते हैं.
कुंभ- राहु-शुक्र आपकी राशि के एकादश भाव में क्रोध योग बनाएंगे. इस दौरान आपकी इच्छाएं बहुत बढ़ सकती हैं. आपकी एकाग्रता भंग होगी और किसी काम में मन नहीं लगेगा. यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवन में किसी बड़ी कठिनाई का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा. दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बहस में पड़ने से भी बचें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










