
'राहुल साहिब...', PAK के पूर्व मंत्री फवाद ने फिर किया कांग्रेस नेता का जिक्र, बोले- उनमें नेहरू जैसे ही समाजवादियों के गुण
AajTak
पाकिस्तानी नेता चौधरी फवाद हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की है. उन्होंने राहुल गांधी को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तरह समाजवादी बताया है. पाकिस्तानी नेता ने ये भी कहा कि विभाजन के 75 साल बाद भी भारत और पाकिस्तान की समस्याएं एक जैसी हैं.
पाकिस्तान के पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र किया है. पाकिस्तानी नेता ने राहुल की तुलना उनके नाना और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से की है. उन्होंने कहा कि वह जवाहरलाल की तरह समाजवादी हैं.
चौधरी फवाद हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें भी एक सोशलिस्ट नेता के गुण हैं. फवाद हुसैन ने कहा कि विभाजन के 75 साल बाद भी भारत और पाक की समस्याएं एक जैसी हैं.
फवाद हुसैन ने दूसरी बार राहुल का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल साहिब ने पिछली रात को अपने भाषण में कहा था कि 30 या 50 परिवारों के पास भारत की 70% संपत्ति है. ऐसा ही हाल पाकिस्तान में भी है, जहां केवल पाक बिजनेस काउंसिल नाम के एक बिजनेस क्लब और कुछ रियल एस्टेट सेठों के पास पाकिस्तान की संपत्ति का 75% हिस्सा है.
फवाद हुसैन ने कहा कि संपत्ति का उचित वितरण पूंजीवाद की सबसे बड़ी चुनौती है.
बहुत समझदार हैं भारत के वोटर
वहीं, एक अन्य यूजर ने फवाद की बातों का विरोध किया तो उन्होंने यूजर को जवाब देते हुए लिखा, आपकी समस्या यह है कि आप भारतीय मतदाताओं की बुद्धि को कम आंक रहे हैं. आपको लगता है कि वे इतने मूर्ख हैं कि भाजपा किसी भी विचार को तोड़-मरोड़ सकती है और वे उसका अनुसरण करेंगे? आप मूर्खों के स्वर्ग में रह रहे हैं, भारतीय लोग आपके लीग के लोगों से कहीं अधिक बुद्धिमान हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









