
राहुल बनाम मोदी का संसद से भी बढ़िया मुकाबला होगा 2024 के विधानसभा चुनावों में
AajTak
हर चुनाव का तानाबाना अलग होता है. जरूरी नहीं कि विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे भी लोकसभा चुनाव जैसे ही हों - और जो संसद में राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी मुकाबला चल रहा है, उसकी सही पैमाइश महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनावों में ही हो सकेगी.
लोकसभा चुनाव के नतीजों ने विपक्ष को जोश से भर डाला है, और सबसे ज्यादा असर राहुल गांधी पर दिखाई दे रहा है. तभी तो वो अभी से ही गुजरात में भी बीजेपी को हराने का दावा करने लगे हैं.
महाराष्ट्र और झारखंड में तो नहीं, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस का सीधा मुकाबला बीजेपी से है - और ऐसे में, गुजरात से पहले राहुल गांधी को ये सुनिश्चित करना चाहिये कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन जाये.
बतौर नेता प्रतिपक्ष लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने बोल दिया है कि गुजरात में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. ये बात सुनने में तब अच्छी लगती जब केंद्र की सत्ता पर भी इंडिया गठबंधन काबिज हो गया होता. लोकसभा चुनाव के नतीजे देखें तो राहुल गांधी को बड़े दिनों बाद लोगों ने एक मजबूत विपक्ष का नेता बनाया है, और अब जरूरत है कि वो लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करें, न कि सत्ता पक्ष के साथ तू-तू मैं-मैं की राजनीति में उलझ कर समय गंवा डालें.
भरी संसद में राहुल गांधी ने ऐलान-ए-जंग वाले अंदाज में कहा है, 'आप लिख के ले लो आपको इंडिया गठबंधन गुजरात में हराने जा रहा है.'
गुजरात में इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव भी लड़ रहा था, जिसमें कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी के हिस्से में भी एक सीट आई थी - लेकिन कांग्रेस महज एक ही सीट जीत सकी. कांग्रेस ने जो सीट अरविंद केजरीवाल की पार्टी को दिया था, उस सीट पर सोनिया गांधी के राजनीतिक सहयोगी रहे अहमद पटेल के बच्चे चुनाव लड़ना चाहते थे.
गुजरात से कांग्रेस के पास एक लोकसभा सांसद के साथ साथ एक राज्यसभा सांसद भी है, और 182 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के पास सिर्फ 13 विधायक हैं. 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक 4 विधायक कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में जा चुके है - राहुल गांधी को ये भी नहीं भूलना चाहिये.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







