
राहुल गांधी मामले में फेसबुक इंडिया के प्रमुख को NCPCR ने भेजा समन, 17 अगस्त को पेश होने के लिए कहा
ABP News
राहुल गांधी ने मृतक नाबालिग पीड़िता के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी. उसके बाद रेप पीड़िता के परिजनों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी.
नई दिल्ली: राहुल गांधी मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने फेसबुक इंडिया के प्रमुख सत्या यादव को समन भेजा है. एनसीपीसीआर ने सत्या यादव को 17 अगस्त को पेश होने के लिए कहा है. एनसीपीसीआर ने फेसबुक को नोटिस भेजकर राहुल गांधी के इंस्टाग्राम पर रेप पीड़िता के परिजन की पहचान उजागर करने वाले पोस्ट को हटाने के लिए कहा था. लेकिन आयोग के मुताबिक, फेसबुक ने कोई कार्रवाई की या नहीं, इस बारे में आयोग को अबतक कोई जानकारी नहीं दी. राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक किए जाने से पहले ही बवाल मचा हुआ है. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ही ट्विटर से कार्रवाई करने की मांग की थी. एनसीपीसीआर की शिकायत के बाद, गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












