
राहुल गांधी बोले- मीडिया, न्यायपालिका और लोकतंत्र पर हमले हो रहे, हम संस्थानों को RSS से मुक्त कराएंगे
AajTak
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 3570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है. यात्रा अभी तेलंगाना में है. इसी बीच राहुल गांधी ने सोमवार को मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने मोरबी ब्रिज हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा.
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बार फिर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि विभिन्न संस्थानों पर हमले हो रहे हैं. देश के संस्थागत ढांचे को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मीडिया, न्यायपालिका और लोकतंत्र पर हमले हो रहे. राहुल गांधी ने कहा कि हम एक बार सत्ता में आए, तो यह सुनिश्चित करेंगे कि इन्हें संघ से मुक्त हों और इन संस्थानों में स्वतंत्रता बनी रहे.
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 3570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है. यात्रा अभी तेलंगाना में है. इसी बीच राहुल गांधी ने सोमवार को मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने मोरबी ब्रिज हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा.
देश में दो विचारधाराएं काम कर रहीं- राहुल
राहुल ने कहा कि देश में दो विचारधाराएं काम कर रही हैं. पहली विचारधारा वह है, दो देश को बांटने का काम कर रही है. देश में नफरत फैला रही है. दूसरी विचारधारा देश को एकजुट करने का काम कर रही है. बीजेपी की विचारधारा से लड़ना 2 मिनट का काम नहीं है. लेकिन भारत जोड़ो यात्रा इस दिशा में एक अच्छा कदम है.
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है. यह हमारे डीएनए में है कि हम तानाशाही नहीं चलाते. हाल ही में हमारी पार्टी के अध्यक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से चुना गया था. मैं सोच रहा हूं कि आरएसएस, बीजेपी, टीआरएस और अन्य राजनीतिक दल कब अध्यक्ष पद का चुनाव कराएंगे.
'जाति जनगणना सार्वजनिक करने की जरूरत' राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना कांग्रेस का विचार थी. जाति जनगणना को सार्वजनिक करने की जरूरत है. लोगों को भारत की जनसंख्या के बारे में समझने की जरूरत है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







