
'राहुल गांधी ने समझदारी दिखाई...', पढ़ें- केसी त्यागी के दावे पर ऐसा क्यों बोले सुशील मोदी
AajTak
Agenda Aajtak 2023 कार्यक्रम में 'मुहर लगेगी जात पर' डिबेट हुई. इसमें बीजेपी की तरफ से सुशील मोदी, JDU की तरफ से केसी त्यागी, RLJD के उपेंद्र कुशवाह और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद शामिल हुए.
एजेंडा आजतक में 'मुहर लगेगी जात पर' बात करते हुए गरमागरम बहस हुई. इसमें JDU के सीनियर नेता केसी त्यागी ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रताप सिंह को घेरा. केसी त्यागी का कहना था कि कांग्रेस अगर इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ती तो नतीजे शायद कुछ और होते.
इंडिया टुडे के इस इवेंट की शुरुआत इसी सवाल से हुई कि क्या अब जात देखकर सीएम बनाए जा रहे हैं? यहां राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चुने गए CM का जिक्र किया गया. इसके जवाब में बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा, 'किसी यादव को बीजेपी ने पहली बार सीएम नहीं बनाया है. बाबूलाल गौड़ को बनाया था. वह यादव थे. अब मोहन यादव को चुना गया है. वह तीन बार के विधायक हैं. सिर्फ जात की बात नहीं है. हम कम उम्र के लोगों को आगे लाते हैं. जो आगे 20-30 साल की राजनीति देख सकें.'
सुशील मोदी ने आगे कहा कि जात के नाम पर वोट मिलता तो जातीय जनगणना की मांग उठा रही कांग्रेस को वोट मिलना चाहिए था. लेकिन लोगों ने भरोसे के आधार पर वोट दिया है.
केसी त्यागी ने कांग्रेस को घेरा
इसके बाद JDU नेता केसी त्यागी ने कांग्रेस पर तंज कसा. वह बोले, 'दोष कुछ तेरी निगाहों का भी है, मैं अकेले ही तो गुनहगार नहीं.' वह आगे बोले कि अगर आप लोगों ने इंडिया गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ा होता तो चुनाव के नतीजे कुछ और हो सकते थे. अगर मिलकर लड़ते तो 2024 की लड़ाई और आसान हो जाती.
इसका जवाब देते हुए कांग्रेस से राज्य सभा सांसद अखिलेश प्रताप सिंह बोले कि कांग्रेस कभी जात-पात की बात नहीं करती. सीधे विचारों की लड़ाई है. जो भी बीजेपी, RSS और मोदी के खिलाफ है, उसे मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








