
राहुल गांधी ने बताया- क्यों घूम रहे हैं टी शर्ट में, कब पहनेंगे स्वेटर? ठंड में ठिठुरते बच्चों से जुड़ी है कहानी
AajTak
राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कड़ाके की सर्दी में भी एक सफेद टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उनकी इस टी-शर्ट को लेकर ही हो रही है. अब राहुल गांधी ने खुद ये बताया है कि वे कड़ाके की सर्दी में भी केवल एक टी-शर्ट में ही क्यों चल रहे हैं और स्वेटर कब पहनेंगे.
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच एक चीज की चर्चा सबसे ज्यादा रही और वह है पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की टी-शर्ट. यात्रा की शुरुआत से ही राहुल गांधी टी-शर्ट में ही नजर आए हैं. कड़ाके की सर्दी में भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंची, वे टी-शर्ट में ही नजर आए. राहुल गांधी टी-शर्ट में क्यों घूम रहे हैं? ये सवाल खुद राहुल से भी कई बार पूछा जा चुका है. उन्होंने अब इसका जवाब दिया है.
राहुल गांधी ने साथ ही ये भी बताया है कि वे स्वेटर कब पहनेंगे. राहुल गांधी ने सोमवार की शाम अंबाला में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोग मुझसे ये पूछते हैं कि मैंने ये सफेद टी-शर्ट क्यों पहनी है, क्या मुझे ठंड नहीं लगती? मैं आपको इसका कारण बताऊंगा. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में गरीब परिवार से आने वाली तीन बच्चियां फटे कपड़ों में मिली थीं जिसके बाद मैंने ये फैसला लिया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान केवल टी-शर्ट ही पहनेंगे.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जब यात्रा शुरू हुई थी, केरल में गर्मी और उमस भरा मौसम था. उन्होंने आगे कहा कि यात्रा ने जब मध्य प्रदेश में प्रवेश किया, तब थोड़ी-थोड़ी ठंड थी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि एक दिन गरीब परिवार की तीन बच्चियां फटे कपड़ों में मेरे पास आईं. उन्होंने कहा कि जब उन बच्चियों को पकड़ा, तब वे कांप रही थीं क्योंकि बच्चियों ने गर्म कपड़े नहीं पहने थे. राहुल गांधी ने कहा कि उसी दिन ये निर्णय लिया कि जब तक कांप नहीं जाऊंगा, केवल टी-शर्ट ही पहनूंगा.
स्वेटर पहनने को लेकर क्या कहा
उन्होंने आगे कहा कि जब कांपना शुरू कर दूंगा, तब स्वेटर पहनने के बारे में सोचूंगा. राहुल गांधी ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश कि उन तीन बच्चियों को ये संदेश देना चाहता हूं कि यदि तुमको ठंड लग रही है तो राहुल गांधी को भी ठंड लगेगी. उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब मौसम की वजह से फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाती है और किसान मुआवजे की मांग को लेर पहुंचते हैं. तब उन्हें पता चलता है कि कंपनी कहां हैं, ये अभी पता किया जाना है.
राहुल गांधी ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश के सेब का व्यापार एक उद्योगपति के हाथ में हैं. उन्होंने आगे कहा कि अगर आप जम्मू और कश्मीर जाओ तो वहां भी सेब व्यापार उसी उद्योगपति के हाथ में है. राहुल गांधी ने अब वापस लिए जा चुके तीन कृषि कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस ने संसद में ये मुद्दा उठाया था. हमने कहा था कि इसके विरोध में 700 किसान अपनी जान गंवा चुके हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











