
राहुल गांधी ने बताया कौन है हिन्दू? बोले- वह इतना कमजोर नहीं कि प्रतिहिंसा का माध्यम बन जाए
AajTak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लेख साझा किया है. इस लेख में राहुल गांधी कहते हैं, 'एक हिंदू अपने अस्तित्व में समस्त चराचर को करुणा और गरिमा के साथ उदारतापूर्वक आत्मसात करता है, क्योंकि वह जानता है कि जीवनरूपी इस महासागर में हम सब डूब-उतर रहे हैं.'
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक लेख शेयर कर अपने विचार सामने रखे हैं. 'सत्यम् शिवम् सुंदरम्' के शीर्षक के इस लेख में राहुल गांधी लिखते हैं कि हर प्रकार के पूर्वाग्रह व भय से मुक्ति पा सत्य के समुंदर में समा जाना ही असली हिंदू धर्म है और सत्य और अहिंसा ही एकमात्र रास्ता है. उनकी इस पोस्ट पर लोगों को खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं.
राहुल लिखते हैं, 'सत्यम् शिवम् सुंदरम्...एक हिंदू अपने अस्तित्व में समस्त चराचर को करुणा और गरिमा के साथ उदारतापूर्वक आत्मसात करता है, क्योंकि वह जानता है कि जीवनरूपी इस महासागर में हम सब डूब-उतर रहे हैं. निर्बल की रक्षा का कर्तव्य ही उसका धर्म है.'
दार्शनिक अंदाज में लिखा है लेख
अपने लेख की जो तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया में साझा की हैं उसमें राहुल लिखते हैं, 'कल्पना कीजिए, जिंदगी प्रेम और उल्लास का भूख और भय का एक महासागर है और हम सब उसमें तैर रहे हैं. इसकी खूबसूरत और भयावह शक्तिशाली सतत परिवर्तनशील लहरों के बीचोंबीच हम जीने का प्रय़त्न करते हैं. इस महासागर में जहां प्रेम, उल्लास और अथाह आनंद है, वही भय है. मृत्यु का भय, भूख का भय, दुखों का भय.... इस महासागर में सामूहिक और निरंतर यात्रा का नाम जीवन है जिसकी भयावह गहराइयों में हम सब तैरते हैं. भयावह इसलिए, क्योंकि इस महासागर से आज तक न तो कई बच पाया है और नही बच पाएगा.'
ये भी पढ़ें: बीजेपी जो करती है उसका हिंदू धर्म से कोई मतलब नहीं, पेरिस से राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना
हिंदू शब्द का बार- बार किया जिक्र

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











