
राहुल गांधी ने कहा- BJP के राज में GDP का मतलब गैस, डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी
Zee News
घरेलू गैस, डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और सरकार के खिलाफ ’इंडिया अगेंस्ट बीजेपी लूट’ हैशटैग चलाया.
नई दिल्लीः ईंधन और एलपीजी की कीमतों में इजाफे के साथ सरकार के विनिवेश नीति की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, मोदी सरकार के लिए जीडीपी बढ़ने का मतलब गैस, डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि है. राहुल गांधी ने कहा, ”मोदी जी कहते रहते हैं कि जीडीपी बढ़ रही है, वित्त मंत्री का कहना है कि जीडीपी ऊपर की ओर प्रोजेक्शन दिखा रही है. तब मुझे समझ में आया कि जीडीपी से इसका क्या मतलब है? जीडीपी की यह एक नई अवधारणा है यानी गैस, डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी है. गौरतलब है कि सब्सिडी वाली रसोई गैस सहित सभी श्रेणियों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बुधवार को 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई. दो महीनों से भी कम समय में दरों में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें घट रही हैं लेकिन भारत में बढ़ रही है सरकार ने बीते सात सालों में गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाकर 23 लाख करोड़ रुपये अर्जित किए हैं. पेट्रोल 2014 में संप्रग सरकार के समय 71.5 रुपये प्रतिलीटर था, अब यह 101 रुपये है, डीजल 57 रुपये प्रतिलीटर से बढ़कर 88 रुपये प्रतिलीटर हो गया है. पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 2014 से नीचे हैं लेकिन भारत में दाम बढ़ रहे हैं. एलपीजी गैस का दाम 2014 में संप्रग के सत्ता में रहने के दौरान 410 रुपये प्रति सिलेंडर था, अब यह 885 रुपये है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








