
राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव हुआ पास, कांग्रेस को मजबूती देने पर जोर
Zee News
राहुल गांधी को लंबे अरसे से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग चल रही है. इसी बीच राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है. साथ ही उदयपुर चिंतन शिविर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हुए निर्णयों को लागू करने पर विमर्श हुआ.
नई दिल्लीः राहुल गांधी को लंबे अरसे से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग चल रही है. इसी बीच राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है. साथ ही उदयपुर चिंतन शिविर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हुए निर्णयों को लागू करने पर विमर्श हुआ.
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इकाई ने पास किया प्रस्ताव दरअसल, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इकाई ने राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया. राजधानी के माहेश्वरी भवन में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस की दो दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर कार्यशाला शुरू हुई. शिविर के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










