
राहुल गांधी के राज में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भीड़ भी नहीं जुटा पाएगा तो मंत्री कैसे बनेगा?
AajTak
मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में भीड़ न होने का ठीकरा बक्सर के जिलाध्यक्ष के सिर फोड़ा गया है - अगर ऐसा ही एक्शन चुनावी हार के लिए किसी बड़े नेता के खिलाफ हुआ होता, तो कांग्रेस की ये हालत नहीं होती.
राहुल गांधी अपने साथ साथ कांग्रेस में भी बड़े बदलाव लाने में जुट गये हैं. भारत जोड़ो यात्रा के बाद से राहुल गांधी को लगातार सक्रिय देखा गया है, ये बदलाव नहीं तो क्या है.
और ये बदलाव वो ग्राउंड लेवल पर चाहते हैं. ऐसा वो लंबे अर्से से चाहते रहे हैं. आमूल चूल बदलाव. बदलावों की कोशिश ऊपर से ही होती रही है, लेकिन जमीनी स्तर तक उसका असर नहीं हो पाता. तभी तो राष्ट्रीय स्तर और प्रदेश स्तर के बाद, कांग्रेस नेतृत्व अब जिला स्तर पर फोकस कर रहा है.
बक्सर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय की बर्खास्तगी भी बदलाव के मकसद से की जा रही कोशिशों से ही जुड़ा है. मनोज कुमार पांडेय पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सार्वजनिक सभा में अपेक्षित भीड़ न जुटा पाने के लिए एक्शन लिया गया है.
ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने मनोज पांडेय के खिलाफ एक्शन लेकर देश भर के जिलाध्यक्षों को मैसेज देने की कोशिश की है, लेकिन राजनीतिक विरोधियों तक इस कार्रवाई का गलत मैसेज चला गया है.
बक्सर के जिलाध्यक्ष की बर्खास्तगी
20 अप्रैल को बक्सर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा हुई थी. मल्लिकार्जुन खड़गे ने बक्सर से ही देश भर की राजनीति की बातें की, लेकिन सुनने वाले कम पड़ गये.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






