
'राहुल गांधी के खिलाफ ऐसी भाषा...', सिंधिया और आजाद पर भड़के अशोक गहलोत
AajTak
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और गुलाम नबी आजाद पर हमला बोलते हुए कहा कि जीवन भर जिस विचारधारा से लड़ने की कसम खाई थी, आज उसी फासीवादी विचारधारा के साथ भाजपा नेताओं के कहने पर खड़े हो गए हैं.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद पर राहुल गांधी को निशाना बनाने पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी ने भी सोचा नहीं था कि दोनों गांधी के खिलाफ इतने निचले स्तर की भाषा बोलने लगेंगे.
गहलोत ने कहा कि भाजपा के नेता थक गए हैं क्योंकि राहुल गांधी इतने हमलों के बावजूद लोगों की आवाज उठाने से पीछे नहीं हटे हैं. इसलिए कांग्रेस छोड़कर आने वाले नेताओं को एक टास्क दिया गया है. जीवन भर जिस विचारधारा से लड़ने की कसम खाई थी, आज उसी फासीवादी विचारधारा के साथ भाजपा नेताओं के कहने पर खड़े हो गए हैं.
राहुल और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए सिंधिया ने आरोप लगाया था कि देश के खिलाफ काम करने वाले गद्दार को छोड़कर पार्टी के पास कोई विचारधारा नहीं बची है. उन्होंने मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गांधी को स्पेशल ट्रीटमेंट दिए जाने को लेकर कांग्रेस पर हमला किया और न्यायपालिका पर दबाव बनाने का आरोप लगाया.
क्या कहा था ज्योतिरादित्य सिंधिया ने?
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने बयान में कहा कि विपक्ष की पार्टी के नेता एक समुदाय के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करें कि पूरा समुदाय चोर है. उस समुदाय को अपमानित करें, हमारे पिछड़े वर्ग को कलंकित करें और उसके बाद ऐसे वक्तव्य दिए जाएं. मैं मानता हूं कि जिस कांग्रेस पार्टी ने पिछड़े वर्ग को कलंकित और अपमानित करने का काम किया है, जिस कांग्रेस पार्टी ने हमारे सैनिकों की वीरता पर प्रमाण मांगा है, जिस कांग्रेस पार्टी ने ये वक्तव्य दिया है कि हमारे सीमावर्ती इलाके में चीन ने हमारे सैनिकों की पिटाई की है. ऐसी कांग्रेस पार्टी की कोई विचारधारा नहीं बची है. ऐसी पार्टी की केवल एक विचारधारा बची है और वो है एक देशद्रोही की विचारधारा और देश के खिलाफ काम करने की विचारधारा.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










