
राहुल गांधी के इफ्तार पार्टी में जाने का बिहार चुनाव से कोई कनेक्शन है क्या?
AajTak
राहुल गांधी बड़े दिनों बाद किसी इफ्तार पार्टी में नजर आये हैं. और हां, खास बात ये है कि कांग्रेस नेता को इंडिया ब्लॉक के कुछ नेताओं से बातचीत करते भी देखा गया - क्या ये सब बिहार चुनाव की वजह से हो रहा है?
रमजान का महीना राजनीतिक दलों के लिए बहुत बड़ा मौका देता है. बिहार में तो इसका अलग ही रोल देखा जाता रहा है. इफ्तार की एक ही पार्टी में कई नये समीकरण तैयार हो जाते हैं.
बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा का चुनाव होना है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी नेता लालू यादव दोनो ही इफ्तार की दावत दे चुके हैं - और दोनो ही दावतों से कुछ लोगों के राजनीतिक वजहों से दूरी बना लेते देखा गया है. लालू यादव की इफ्तार पार्टी से कांग्रेस नेताओं ने दूरी बनाई, तो नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी का मुस्लिम संगठनों ने वक्फ संशोधन बिल के विरोध में पहले ही बहिष्कार कर दिया था.
दिल्ली की एक इफ्तार पार्टी, इस बीच, बेहद खास मानी गई है. कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी की इफ्तार पार्टी में राहुल गांधी तो पहुंचे ही थे, दिल्ली चुनाव के बाद अस्तित्व तक खत्म हो जाने का संकेत दे रहे इंडिया ब्लॉक के नेताओं को भी दावत में देखा गया - अब ये करिश्मा बिहार चुनाव की वजह से नहीं हुआ है तो कैसे मुमकिन हुआ है.
दिल्ली की इफ्तार पार्टी में राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बरसों बाद किसी इफ्तार पार्टी में सार्वजनिक तौर पर देखा गया है. 2018 में राहुल गांधी ने खुद इफ्तार पार्टी होस्ट की थी, जब वो कांग्रेस के अध्यक्ष हुआ करते थे - फिर तो राहुल गांधी के इफ्तार पार्टी में शामिल होने को बिहार चुनाव से जोड़कर देखा ही जा सकता है.
2014 और फिर 2019 का भी लोकसभा चुनाव हार जाने, और बीजेपी के आक्रामक हो जाने की वजह से कांग्रेस बचाव की मुद्रा में आ गई थी. कांग्रेस नेतृत्व को लगने लगा था कि बीजेपी उसे मुस्लिम पार्टी के रूप में लोगों के बीच पेश कर रही है. यही वजह रही कि राहुल गांधी ने कुछ दिनों तक सॉफ्ट हिंदुत्व वाले कुछ प्रयोग भी किये, लेकिन बाद में स्वाभाविक अंदाज में आ गये - लेकिन संकोच धीरे धीरे ही खत्म हो रहा है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







