
राहुल गांधी की सांसदी रद्द होने पर मशहूर PAK पत्रकार हामिज मीर ने की ऐसी टिप्पणी
AajTak
पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर ने एक ओपिनियन लेख में राहुल गांधी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच की समानताओं का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा कि विदेश में पढ़े दोनों नेताओं की संसद सदस्यता छीन ली गई है. वो लिखते हैं कि राहुल और इमरान की राजनीति में तुलना की जा सकती है लेकिन दोनों देशों के लोकतंत्र में किसी तरह की तुलना नहीं की जा सकती.
पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर ने इंडिया टुडे के अपने ऑपिनियन लेख में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और राहुल गांधी के बीच समानताओं का जिक्र करते हुए कहा है कि विदेश में पढ़े दोनों नेताओं की संसद सदस्यता जा चुकी है. उन्होंने लिखा है कि जहां एक तरफ इमरान खान सही उर्दू बोल सकते हैं लेकिन इसे ठीक से पढ़ नहीं सकते, वहीं दूसरी तरफ, रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी संसद में हिंदी पढ़ने के लिए रोमन लिपि का इस्तेमाल करते हैं.
इमरान और राहुल द्वारा आटे की माप के लिए किलो के बजाए लीटर शब्द के इस्तेमाल को लेकर हामिद मीर लिखते हैं, 'अपने कार्यकाल और शहबाज शरीफ के कार्यकाल में आटे की कीमतों की तुलना करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री खान ने कहा था कि जनता को फिलहाल आटे को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इसकी कीमत दोगुनी हो गई है. एक किलो आटा, हमारे समय, 50 रुपये का था और आज, यह प्रति लीटर 100 रुपये से अधिक हो गया है.'
उन्होंने राहुल गांधी के एक भाषण का जिक्र करते हुए लिखा, 'राहुल ने दिल्ली में जनता को संबोधित किया जहां उन्होंने 2014 में आटे की कीमतों की तुलना 2022 में कीमतों से की. उन्होंने कहा था कि आटा 22 रुपये प्रति लीटर था और अब यह 40 रुपये प्रति लीटर हो गया है. किसी ने कमेंट किया कि दोनों नेता एक ही किताब से पढ़ते हैं.'
'इमरान ठीक से उर्दू नहीं पढ़ सकते और राहुल...'
मीर ने आगे लिखा, 'उनमें और भी कई बातें समान हैं. इमरान सही उर्दू बोल सकते हैं लेकिन इसे ठीक से पढ़ नहीं सकते. भारतीय मीडिया में आई कुछ खबरों के मुताबिक, राहुल संसद में हिंदी पढ़ने के लिए रोमन लिपि का इस्तेमाल करते हैं. इमरान ऑक्सफोर्ड से पढ़े हैं और राहुल कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं. इमरान को पिछले साल पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने संसद की सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया था. राहुल को हाल ही में गुजरात की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद संसद से अयोग्य घोषित किया गया है.'
उन्होंने सवाल किया कि इमरान खान को अयोग्य ठहराए जाने के बाद भी पाकिस्तान की अदालत से उपचुनाव लड़ने की अनुमति मिली थी. क्या राहुल गांधी को भारत की कोर्ट से इस तरह की राहत मिलेगी?

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








