
राहुल गांधी का Twitter अकाउंट एक हफ्ते बाद बहाल, दूसरे कांग्रेस नेताओं की आईडी भी अनलॉक
ABP News
दिल्ली में कथित दुष्कर्म और हत्या की पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर शेयर करने को लेकर राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया था. ट्विटर ने कहा था कि उसने ये कदम नियमों के तहत उठाए हैं.
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अब एक हफ्ते बाद अनलॉक कर दिया गया है. साथ ही दूसरे कांग्रेसी नेताओं की ट्विटर आईडी भी अनलॉक हो गई है. कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट भी खुल गए हैं. ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिए थे. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव अजय माकन, जितेंद्र सिंह, सांसद मणिकम टैगोर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रवक्ता पवन खेड़ा और कई अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक किए गए थे.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












