
राहुल गांधी का वायनाड से लड़ना तय, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, दिल्ली में अरविंदर लवली के नाम पर चर्चा
AajTak
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ. सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी का वायनाड से लड़ने तय माना जा रहा है, जबकि छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल के नाम पर चर्चा चल रही है.
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ. सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी का वायनाड से लड़ना तय माना जा रहा है, जबकि छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल के नाम पर चर्चा चल रही है. कांग्रेस सीईसी की बैठक अब 11 मार्च को हो सकती है.
सूत्रों की मानें तो केरल की वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी और त्रिवेन्द्रम से वरिष्ठ नेता शशि थरूर का नाम लगभग फाइनल हो चुका है.
'सिद्धारमैया के नाम पर भी हुई चर्चा'
वायनाड और त्रिवेंद्रम के अलावा कर्नाटक से चुनाव लड़ने को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नाम की भी चर्चा हुई, जबकि इस बैठक में कर्नाटक की गुलबर्ग सीट को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई.
राजनांदगांव से चुनाव लड़ सकते हैं भूपेश: सूत्र
सूत्रों ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव में उतारा सकती है. भूपेश के राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा हुई है. दुर्ग से ताम्रध्वज साहू, ज्योत्सना महंत को कोरबा सीट. तो शिव डहरिया को जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










