
राहुल की सांसदी जाना नीतीश, ममता, केजरीवाल और KCR के लिए क्यों है बड़ी खबर?
AajTak
राजनीति में कोई किसी का सगा नहीं होता और सबकुछ नफा-नुकसान देखकर किया जाता है. इसी वजह से जब से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द की गई है, चर्चा इस बात की है कि इस फैसले का विपक्ष के दूसरे नेताओं पर क्या असर पड़ेगा?
2024 का चुनाव सिर्फ एक साल दूर है. सभी राजनीतिक पार्टियां जमीन पर सियासी गठजोड़ करने में लगी हैं. ऐसे में कांग्रेस एक बड़े सियासी झटके से जूझ रही है. कारण, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है. कांग्रेस राहुल गांधी के दम पर आगामी लोकसभा चुनाव में अपना सियासी वनवास खत्म करने की कवायद में जुटी थी. उन्हीं के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ने की तैयारी में थी. विपक्ष के दूसरे दलों को भी साथ लाने का प्रयास हो रहा था और राहुल को ही आगे कर विपक्षी एकता की पटकथा लिखी जा रही थी. लेकिन एक फैसले ने जमीन पर सबकुछ बदल दिया है. राहुल गांधी की सदस्यता जाना एक तरफ कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है तो वहीं विपक्ष के कई दूसरे नेताओं के लिए एक बड़ा अवसर भी बताया जाने लगा है.
विपक्षी एकता की बात तो कई मौकों पर की जाती है, कांग्रेस भी इसकी पैरवी कर चुकी है. लेकिन अड़चन ये है कि कांग्रेस उस विपक्षी एकता में क्षेत्रीय दलों को ज्यादा स्पेस नहीं देना चाहती. इसी वजह से विपक्षी एकता का बनना अपने आप में एक चुनौती बन जाता है. दूसरी तरफ विपक्षी खेमे में एक नहीं कई प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं, कई नेताओं की महत्वाकांक्षाएं हैं. इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव शामिल हैं. ये सभी नेता विपक्षी एकता की पैरवी कर रहे हैं, समय-समय पर एक दूसरे से मुलाकात भी कर रहे हैं. इस सबके बीच राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द हो गई है, जो इन नेताओं के लिए सियासी तौर पर बड़ी खबर मानी जा रही है. कैसे उनकी राजनीति पर असर डाल सकती है, आइए जानते हैं...
नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई मौकों पर विपक्षी एकता की बात की है. बिहार में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के बाद तो उन्होंने दिल्ली जाकर विपक्ष के हर बड़े नेता से मुलाकात की है. नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी, अखिलेश यादव, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, अरविंद केजरीवाल, शरद पवार, केसीआर तक से मुलाकात कर चुके हैं. उनकी मुलाकातों से ये जरूर साफ है कि वे विपक्षी एकता में कांग्रेस को शामिल रखना चाहते हैं, लेकिन क्या उन्हें बतौर पीएम फेस राहुल गांधी स्वीकार हैं, इस पर हमेशा संशय रहा है.
ऐसे में अब जब इस सियासी तस्वीर से राहुल गांधी ही गायब हो रहे हैं तो कांग्रेस के सामने नीतीश की बार्गेनिंग पावर काफी बढ़ जाती है. नीतीश हमेशा से चाहते हैं कि कांग्रेस बिहार में जेडीयू और आरजेडी को बीजेपी से मुकाबला करने दे और यूपी में अखिलेश की समाजवादी पार्टी को फोरफ्रंट पर रखे. इस सियासी थ्योरी में समीकरणों के आधार पर क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा तवज्जो दी जाएगी. अब बदले समीकरणों में नीतीश की ये मांगें कांग्रेस को माननी पड़ सकती हैं.
वैसे बिहार में जेडीयू के कई नेता ये कहने से नहीं चूकते हैं कि नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री बनने के प्रबल दावेदार हैं. कई बार सियासी पोस्टरों के जरिए ये संदेश दिया जाता है. लेकिन क्योंकि नीतीश, इस समय कांग्रेस के साथ हैं, ऐसे में उनकी उम्मीदवारी को राहुल गांधी से सीधी चुनौती मिलती. कांग्रेस राहुल के रहते हुए नीतीश को बतौर पीएम फेस स्वीकार नहीं कर सकती. लेकिन अब जब राहुल की लोकसभा सदस्यता ही रद्द हो गई है, नीतीश का सियासी रास्ता साफ हुआ है. उनको एक बार के लिए ममता बनर्जी, केसीआर जैसे नेताओं से चुनौती मिल सकती है, लेकिन फिर भी उनकी महत्वकांक्षा के बीच आने वाली एक बड़ी अड़चन दूर हुई है. जानकार तो ये भी मानते हैं कि आने वाले समय में तेजस्वी को राज्य की सत्ता सौंपकर नीतीश केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं. खुद नीतीश इसे अभी खारिज जरूर करते हैं, लेकिन अटकलें लगातार जारी हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









