
'राहुल और जिम्मेदारी का कोई नाता नहीं', कांग्रेस नेता की मणिपुर यात्रा पर बीजेपी का निशाना
AajTak
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मणिपुर प्रभारी संबित पात्रा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने राज्य में मौजूदा तनाव के मद्देनजर राहुल गांधी को हेलिकॉप्टर से चूरनचंदपुर जाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया और सड़क मार्ग से ही क्षेत्र का दौरा करने चले गए.
कांग्रेस नेता हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर का दौरा करने पहुंचे हैं. यहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है. इस बीच बीजेपी ने राहुल गांधी के व्यवहार को 'गैरजिम्मेदाराना व्यवहार' करार दिया है और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता की वजह से यहां एक व्यक्ति की जान जाने की खबर है.
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मणिपुर प्रभारी संबित पात्रा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने राज्य में मौजूदा तनाव के मद्देनजर राहुल गांधी को हेलिकॉप्टर से चूरनचंदपुर जाने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया और सड़क मार्ग से ही क्षेत्र का दौरा करने चले गए.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता के दौरे की खबर मीडिया में आने के बाद से मणिपुर छात्र संघ समेत कई नागरिक समाज संगठन पिछले दो-तीन दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यह बहुत दुखद है कि जिद के साथ राहुल गांधी मणिपुर गए हैं, यह सही नहीं है. जब ऐसी स्थिति हो तो जिद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण संवेदनशीलता होती है."
बीजेपी नेता ने आरोप लगाया, "राहुल गांधी का व्यवहार बेहद गैरजिम्मेदाराना है. राहुल और जिम्मेदारी का कोई नाता नहीं है. उन्होंने आज फिर यह साबित कर दिया. लोग सड़कों पर उतरकर राहुल गांधी गो बैक के नारे लगा रहे हैं."
पात्रा ने कहा कि 13 जून के बाद से मणिपुर में कोई घटना या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं थी. लेकिन बहुत दुख की बात है, आज एक जान जाने की खबर है. राहुल गांधी को मणिपुर के मुद्दे के प्रति "अधिक जिम्मेदार और संवेदनशील" होना चाहिए था और स्थानीय प्रशासन की सलाह पर ध्यान देना चाहिए था.
पात्रा ने कहा, "मैं हाथ जोड़कर अनुरोध करना चाहता हूं, मणिपुर में स्थिति नियंत्रण में आ रही है. हम छोटे राजनीतिक लाभ के लिए न लड़ें."

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







