
रास्ते से अगवा कर अधेड़ तांत्रिक ने नाबालिग बच्ची से किया रेप
AajTak
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले (Udham Singh Nagar Uttarakhand) में एक अधेड़ तांत्रिक ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप कर दिया. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar Uttarakhand) के काशीपुर में एक तांत्रिक ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
बता दें कि एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज उसकी नाबालिग पुत्री अपनी बुआ के घर जा रही थी. उसी समय रास्ते में मोहल्ला अल्ली खां के रहने वाले और झाड़फूंक करने वाले अधेड़ तांत्रिक हाजी नजाकत पुत्र मोहम्मद इस्माईल नाबालिग को जबरन अपने घर ले गया. उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़ित बच्ची के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे दो युवक पहुंच गए. उन्होंने पीड़िता को अधेड़ के चंगुल से छुड़ाया.
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
घटना के बाद डरी सहमी पीड़ित बच्ची घर पहुंची और जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद परिजन ने सूचना पुलिस को दी. एसपी चन्द्रमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी नजाकत को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 3/4 पॉक्सो सहित आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया. केस दर्ज करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालय ने आरोपी अधेड़ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







