
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इजरायली नागरिकों से की अपील, श्रीलंका के इन इलाकों को छोड़ दें
AajTak
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) ने इजरायली नागरिकों से अरुगम खाड़ी और श्रीलंका के दक्षिण और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों को तुरंत छोड़ने की अपील की है. NSC ने कहा कि हम इन क्षेत्रों को तुरंत छोड़ने की सलाह देते हैं.
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) ने इजरायली नागरिकों से अरुगम खाड़ी और श्रीलंका के दक्षिण और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों को तुरंत छोड़ने की अपील की है. बुधवार, 23 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) ने पर्यटक और तटीय क्षेत्रों में आतंकवाद के खतरों को देखते हुए श्रीलंका के लिए यात्रा को लेकर चेतावनी जारी की है. इसमें कहा गया है कि अरुगम खाड़ी और दक्षिण और पश्चिम श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों (अहंगामे, गैले, हिक्काडुवा और वेलिगामा शहरों सहित) के लिए ट्रैवल अलर्ट को लेवल 4 तक बढ़ा दिया गया है.
NSC ने कहा कि हम इन क्षेत्रों को तुरंत छोड़ने की सलाह देते हैं. मौजूदा समय में इन क्षेत्रों में रहने वालों के लिए, हम देश छोड़ने या कम से कम राजधानी कोलंबो की यात्रा करने की सलाह देते हैं. इसमें कहा गया है कि स्थानीय सुरक्षा बलों की अधिक उपस्थिति है.
NSC ने कहा कि श्रीलंका के बाकी हिस्सों के लिए ट्रैवल अलर्ट को लेवल 3 तक बढ़ा दिया गया है. NSC ने कहा कि हम अनुशंसा करते हैं कि श्रीलंका की यात्रा करने की योजना बना रहे इजरायली लोग देश की किसी भी अनावश्यक यात्रा को स्थगित कर दें. यदि आप श्रीलंका की यात्रा करते हैं, तो उन क्षेत्रों से बचें जिनके लिए लेवल-4 ट्रैवल अलर्ट जारी किए गए हैं.
आप इजरायल के नागरिक हैं, इसकी पहचान न होने दें NSC ने जोर दिया है कि श्रीलंका में रहने वाले इजरायलियों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए. विशेष रूप से जब आप सार्वजनिक रूप से हों, तो खुले तौर पर ऐसी कोई भी चीज दिखाने से बचें जिससे आपकी पहचान इजरायली के रूप में हो, जैसे हिब्रू में लिखी टी-शर्ट या कोई भी प्रतीक जो आपके धर्म या राष्ट्रीयता का खुलासा करता हो. ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर इजरायली नागरिकों के एकत्र होने से बचें जहां सुरक्षा व्यवस्था न हो. किसी भी संदेह या असामान्य घटना की सूचना स्थानीय सुरक्षा बलों को दें. इजरायली सुरक्षा बल संबंधित संगठनों के माध्यम से श्रीलंकाई सुरक्षा बलों के साथ निकट संपर्क में हैं और घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








