
गुजरात: BJP की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सौराष्ट्र-कच्छ को प्रमुख प्रतिनिधित्व, महिलाओं को भी मिली जगह
AajTak
गुजरात BJP के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें 27 सदस्य शामिल हैं. टीम में अनुभवी और युवा नेताओं का संतुलन है और महिलाओं का भी विशेष प्रतिनिधित्व है.
गुजरात BJP के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के लगभग दो महीने बाद अपनी नई टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. इस नई कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष और कार्यालय मंत्री समेत कुल 27 सदस्यों को जगह दी गई है. ये टीम अनुभवी और युवा नेताओं का संतुलन दर्शाती है, साथ ही क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व पर विशेष ध्यान दिया गया है. नई टीम के गठन के पीछे पार्टी का उद्देश्य संगठन को मजबूती देना और आगामी चुनावों की तैयारी को बेहतर बनाना है. नई टीम की प्रमुख विशेषता ये है कि 4 महामंत्रियों में से तीन सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र से हैं, जबकि एक मध्य गुजरात से चुना गया है. महामंत्री पद पर अनिरुद्ध दवे, प्रशांत कोराट, अजय ब्रह्मभट्ट और हितेंद्र सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है. पूर्व प्रवक्ता और विधायक भरत पंड्या को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जो पार्टी में उनकी सक्रिय भूमिका को दिखाता है. वहीं, लंबे समय से कोषाध्यक्ष रहे सुरेन्द्र पटेल की जगह अब परिंदु भगत के जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके साथ एक सह-कोषाध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है.
महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर जोर इस नई टीम में महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर जोर देते हुए 5 महिलाओं को शामिल किया गया है जो पार्टी की समावेशी नीति को मजबूत करता है.गुजरात बीजेपी ने मीडिया विभाग में भी बदलाव किए हैं. अनिल पटेल को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि प्रशांत वाला मीडिया इंचार्ज के रूप में पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे.
हेमांग जोशी को नई जिम्मेदारी इसके अलावा विभिन्न मोर्चों में भी नई नियुक्तियां हुई हैं. सांसद हेमांग जोशी को प्रदेश युवा मोर्चा का प्रमुख बनाया गया है, जबकि पूर्व मंत्री गणपत वसावा को एसटी मोर्चा की कमान सौंपी गई है. ये नई टीम 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी और पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि ये टीम गुजरात में बीजेपी की विचारधारा को और मजबूत करेगी तथा सभी वर्गों तक पार्टी की पहुंच बढ़ाएगी.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








