
'पार्टी में काफी सारे स्लीपर सेल एक्टिव हैं...', CWC बैठक में दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाया माहौल, जवाब में क्या बोले केसी वेणुगोपाल?
AajTak
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह चर्चा में हैं. उन्होंने शनिवार को पहले पीएम मोदी की तस्वीर शेयर करते हुए आरएसएस-बीजेपी संगठन की तारीफ की. फिर कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में उनके एक बयान ने अंदरूनी हलचल मचा दी है. दिग्विजय ने CWC बैठक में संगठन की कमजोरी और पार्टी के भीतर स्लीपर सेल की मौजूदगी जैसे मुद्दों पर खुलकर टिप्पणी की, जिसके बाद माहौल गरमा गया.
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में शनिवार को राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के बयान से माहौल उस वक्त गरमा गया, जब उन्होंने संगठन की स्थिति और पार्टी के भीतर स्लीपर सेल की मौजूदगी का मुद्दा उठाया. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सबसे पहले दिग्विजय सिंह ने अपनी बात रखी.
उन्होंने कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक कमजोरी को लेकर बयान दिया. दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि पार्टी के भीतर काफी सारे स्लीपर सेल एक्टिव हैं, जिन्हें पहचानने की जरूरत है. उनके इस बयान के बाद पार्टी के अंदर और बाहर राजनीतिक हलचल तेज हो गई.
दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम (कांग्रेस) आंदोलन और विरोध की बातें तो करते हैं, लेकिन जमीन पर इन्हें लागू करने के लिए मजबूत संगठन नहीं है. उन्होंने RSS और कांग्रेस की कार्यशैली के अंतर का जिक्र किया. दिग्विजय का कहना था कि सत्ताधारी बीजेपी के खिलाफ लड़ाई और उसे सत्ता से बेदखल करने के लिए मजबूत संगठन की बेहद जरूरत है.
'लोग रीट्वीट तक नहीं करते'
इस पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने टिप्पणी की कि पार्टी संगठन सृजन को लेकर जो काम कर रही है, उसे लोग रीट्वीट तक नहीं करते. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस में काफी सारे स्लीपर सेल एक्टिव हैं, जिन्हें आईडेंटिफाई करने की जरूरत है.
दिग्विजय ने शेयर की पीएम मोदी की तस्वीर

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








