
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 दिसंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 391 तक पहुंच गया है. BCCI ने शनिवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए टीम की घोषणा कर दी है. मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे को शनिवार को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद छत्रपति संभाजीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 391 तक पहुंच गया है. दिल्ली के 40 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से आधे से अधिक 'गंभीर' श्रेणी में हैं. गुजरात BJP के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है. BCCI ने शनिवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए टीम की घोषणा कर दी है. मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे को शनिवार को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद छत्रपति संभाजीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 5100 महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए. पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें...
दिल्ली-NCR में सर्दी और प्रदूषण का डबल अटैक, UP-उत्तराखंड से असम तक भी बुरा हाल
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 391 तक पहुंच गया है. दिल्ली के 40 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से आधे से अधिक 'गंभीर' श्रेणी में हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर राजस्थान में 30 दिसंबर तक शीत लहर और कोहरे की चेतावनी दी है. इस दौरान सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है.
गुजरात: BJP की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सौराष्ट्र-कच्छ को प्रमुख प्रतिनिधित्व, महिलाओं को भी मिली जगह
गुजरात BJP के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है. इस नई कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष और कार्यालय मंत्री समेत कुल 27 सदस्यों को जगह दी गई है. नई टीम की प्रमुख विशेषता ये है कि 4 महामंत्रियों में से तीन सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र से हैं, जबकि एक मध्य गुजरात से चुना गया है.
वैभव सूर्यवंशी U19 वर्ल्ड कप में काटेंगे गदर... भारतीय टीम का हुआ ऐलान, ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








