
तीन से चार हमलावर, धारदार हथियार और तालिबानी बर्बरता... शिवसेना पार्षद के पति के कत्ल के पीछे किसकी साजिश?
AajTak
तीन से चार हमलावर, धारदार हथियार और दिनदहाड़े बर्बर हमला... महाराष्ट्र में रायगढ़ के खोपोली में शिवसेना पार्षद के पति मंगेश कालोखे की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई. यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है. अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन सवाल है कि इस कत्ल के पीछे आखिर किसका हाथ है और क्यों रची गई यह खौफनाक साजिश?
महाराष्ट्र में रायगढ़ के इंडस्ट्रियल शहर खोपोली में सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया. शिवसेना की नव-निर्वाचित पार्षद मानसी कालोखे के पति और शहर की जानी-मानी हस्ती मंगेश कालोखे की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस वारदात में तीन से चार हमलावरों ने धारदार हथियारों से कुछ ही सेकंड में ऐसा हमला किया कि मंगेश कालोखे सड़क पर खून से लथपथ गिर पड़े. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.
जानकारी के मुताबिक, मंगेश कालोखे अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकले थे. बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद जब वे अपने दोपहिया वाहन से लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनका रास्ता रोक लिया.
अचानक सामने से एक काली चार पहिया गाड़ी आई. उनका रास्ता रोका गया. इससे पहले कि मंगेश कुछ समझ पाते, तीन से चार हमलावर गाड़ी से उतरे. उनके हाथों में धारदार हथियार थे. कुछ ही सेकंड लगे. वार पर वार. सड़क पर चीखें गूंजने लगीं. मंगेश लहूलुहान होकर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोग सकते में थे. किसी की हिम्मत नहीं हुई आगे बढ़ने की. इसके बाद हमलावर गाड़ी में बैठे और फरार हो गए.
यहां देखें Video
यह सब पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया. कैमरे ने वो देखा, जो बेहद डरावना और बर्बर था. थोड़ी ही देर में खबर पूरे खोपोली में फैल गई. शिवसेना की नव-निर्वाचित पार्षद मानसी कालोखे के पति मंगेश कालोखे की हत्या से शहर में गुस्सा उबलने लगा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. कुछ ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे खोपोली में डर का माहौल बन गया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के वेलकम इलाके में सनसनीखेज वारदात... एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, खून से लथपथ हालत में मिला

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








