
राष्ट्रपति भवन में शुद्ध शाकाहारी भोजन बनने की बात झूठी, द्रौपदी मुर्मू के आने के बाद नहीं बदली भोजन व्यवस्था
AajTak
ऐसी अफवाह है कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद से राष्ट्रपति भवन में सिर्फ शुद्ध शाकाहारी भोजन बनाने का आदेश जारी हुआ है. सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति भवन में अपने देशी-विदेशी मेहमानों की पसंद का ध्यान रखते हुए भोजन तैयार करता है. उन्हें कोई खास भोजन खाने के लिए बाध्य नहीं किया जाता है.
राष्ट्रपति भवन के उच्च पदस्थ सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की गई है कि नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुद्ध शाकाहारी हैं, लेकिन विदेशी मेहमानों और राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह और उत्सवों में शामिल होने वाले अतिथियों की भोजन प्राथमिकता का पूरा ध्यान रखा जाता है. राष्ट्रपति भवन मेजबानों के लिए डाइनिंग टेबल और दस्तरख्वान पर भी सभी की अलग-अलग पसंद का ध्यान रखते हुए व्यंजन सजाता है.
भोजन व्यवस्था में नहीं हुआ बदलाव
सूत्रों के मुताबिक भारत के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री अपनी भोजन की प्राथमिकता कभी अपने मेहमानों और अतिथियों पर नहीं थोपते. लिहाजा नई राष्ट्रपति के राष्ट्रपति भवन में निवास के बाद भी यहां मेहमाननवाजी की परंपरा पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
राष्ट्रपति भवन के सूत्रों ने कहा कि जब हमने आधिकारिक रूप से भोजन व्यवस्था में बदलाव की कोई घोषणा नहीं की तो इससे ही यह साबित हो जाता है कि वेज-नॉनवेज भोजन को लेकर सिर्फ अफवाह ही उड़ रही है.
प्याज-लहसुन तक नहीं खातीं राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू के छोटे भाई तारणीसेन टुडू ने पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह सादा और शाकाहारी भोजन ही पसंद करती हैं. वह खाने में प्याज और लहसुन तक नहीं खाती हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











