
'राष्ट्रपति पद की रेस से अब 'ऊपरवाला' ही हटा सकता है', बाइडेन ने किया इशारा- अब रुकने वाले नहीं
AajTak
अमेरिका में इस साल 5 नवंबर को राष्ट्रपति का चुनाव होना है. इससे पहले यहां चुनावी प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को टीवी डिबेट में हिस्सा लेना होता है. पिछले सप्ताह इसी तरह के एक टीवी डिबेट में जो बाइडेन पिछड़ गए थे. इसके बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर उन्हें रिप्लेस करने की मांग उठी थी. अब जो बाइडेन ने खुद अपना पक्ष रखा है.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्वीकार किया है कि टीवी डिबेट से पहले उनकी रात थोड़ी खराब गुजरी थी, वह थके हुए थे और बीमार थे. राष्ट्रपति की रेस में वह अपने राइवल डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिबेट में पिछड़ गए थे. उनकी कई बातों का ट्रंप मजाक बनाते नजर आए थे. यहां तक की ट्रंप ने कहा था, "वह (बाइडेन) क्या सब बोल रहे हैं उन्हें खुद नहीं पता."
टीवी डिबेट के बाद पार्टी के भीतर ही बाइडेन को रिप्लेस करने की मांग उठने लगी थी. अब उन्होंने अपना पक्ष रखा है. 81 वर्षीय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "5 नवंबर के चुनाव में जीत की रेस से उन्हें सिर्फ भगवान ही रोक सकता है." बाइडेन ने यह बात एक टीवी इंटरव्यू में कही.
यह भी पढ़ें: बूढ़ा शरीर, भूलता दिमाग और 81 साल की उम्र... क्या बाइडेन को रिप्लेस कर सकती हैं कमला हैरिस?
राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर होने की अपील
पिछले सप्ताह 27 जून को ट्रंप के साथ डिबेट में बाइडेन का परफोर्मेंस कुछ ठीक नहीं रहा था. नतीजा ये हुआ कि उनकी पार्टी के नेता ही उनसे स्टेप डाउन करने की अपील करने लगे. मसलन, पार्टी नेताओं की अपील थी कि राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाइडेन अपना नाम वापस ले लें, और उनकी जगह पार्टी की तरफ से किसी और को उम्मीदवारी सौंपी जाए.
जो बाइडेन ने टीवी डिबेट पर क्या कहा?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











