
राष्ट्रपति ट्रंप के हाथ पर ये निशान कैसा? पूछा गया सवाल तो बोले- टेबल से...
AajTak
दावोस आए अमेरिकी राष्ट्रपति के बाएं हाथ पर एक बड़ा सा नीला जख्म देखकर लोग चौक गए. हर शख्स ये जानना चाहता था कि आखिर ट्रंप को क्या हुआ है. आखिरकार ट्रंप ने बताया कि दावोस में एक टेबल पर रगड़ देने की वजह से ये जख्म हुआ है. लेकिन कहानी इतनी ही नहीं है.
स्विटजरलैंड के दावोस शहर में चल रहे विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) की बैठक में ट्रंप की घोषणाओं के साथ साथ एक और चीज चर्चा में रही. ये चीज थी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाएं हाथ पर दिखने वाला एक बड़ा नीला-काला दाग. दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति के हाथ में इस तरह का निशान दिखना तुरंत चर्चा में आ गया. और ट्रंप के सेहत को लेकर बातें होने लगीं.
ट्रंप के हाथ का ये निशाना 'बोर्ड ऑफ पीस'की साइनिंग सेरेमनी के दौरान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था.जहां उनके हाथ के पीछे की तरफ गहरा बैंगनी/नीला दाग था.
इस दाग को लेकर इतनी चर्चाएं हुई कि ट्रंप को खुद इसका जवाब देना पड़ा. ट्रंप ने एयरफोर्स वन पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "मैं बिल्कुल ठीक हूं मैंने इसे टेबल पर दबा दिया था, इसलिए मैंने उस पर थोड़ी सी -उसे क्या कहते हैं - क्रीम लगाई. मैंने उसे दबा दिया."
राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे इस दाग की पूरी कहानी बताई और कहा कि वह एस्पिरिन का हैवी डोज लेते हैं. और इसकी साइड इफेक्ट्स की वजह से ऐसा हुआ है. राष्ट्रपति ट्रंप ने इस साल के शुरुआत में ही वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अपना खून पतला करने के लिए एस्पिरिन ले रहे हैं. लेकिन ट्रंप डॉक्टरों द्वारा बताए गए डोज से कई गुना ज्यादा एस्पिरिन ले रहे हैं.
Reporter: We saw the bruising on your hand. Are you okay? Trump: I’m very good. I clipped it on the table. So I put a little—what do they call it—cream on it. I clipped it. I would say take aspirin if you like your heart, but don’t take aspirin if you don’t want to have a little… pic.twitter.com/4VXNtxe7qh
NYT की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप तय मात्रा से लगभग चार गुना ज्यादा यानी 325 मिलीग्राम एस्पिरिन ले रहे हैं. हेल्ड गाइडलाइंस के अनुसार, 60 या 70 साल से कम उम्र के लोग, जिन्हें हार्ट अटैक का ज़्यादा खतरा है, उन्हें एस्पिरिन देने पर विचार किया जा सकता है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






