
राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने की अटकलों पर सीएम नीतीश कुमार ने दिया बयान, कही ये बात
ABP News
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और प्रशांत किशोर के बीच हुई मुलाकात के बाद नीतीश कुमार को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने की चर्चा शुरू हुई.
राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने की अटकलों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मेरे दिमाग में अभी ये आइडिया भी नहीं है. उन्होंने कहा कि ना मेरे दिमाग में इसका विचार है, ना ही कल्पना की. नीतीश कुमार को विपक्षी पार्टियों द्वारा आगामी राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनाने की चर्चा चल रही है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और प्रशांत किशोर के बीच हुई मुलाकात के बाद नीतीश कुमार को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने की चर्चा शुरू हुई.
राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए नीतीश कुमार का नाम सामने आने के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई. राज्य में जेडीयू की सहयोगी बीजेपी के नेताओं ने प्रतिक्रिया देना भी शुरू कर दिया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












