
रायबरेली वाले फॉर्मूले से उत्तर प्रदेश जीतेंगे राहुल गांधी? देखें स्पेशल रिपोर्ट
AajTak
रायबरेली और वायनाड सीट जीतने के बाद बड़ा सवाल ये ही उठ रहा है कि राहुल गांधी कौन सी सीट चुनेंगे. केरल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने इस पर संकेत दे दिए हैं कि राहुल वायनाड सीट छोड़ देंगे. अब इस रिपोर्ट में देखिए कि रायबरेली सीट को रखकर राहुल गांधी का प्लान आखिर क्या है? देखिए स्पेशल रिपोर्ट...

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











