
राम रहीम के सत्संग में पहुंचे इस नेता ने कहा- 'भगवान से ऊपर नहीं कोर्ट', VIDEO
AajTak
रेप का दोषी गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया है. वह ऑनलाइन सत्संग कर रहा है. हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में सत्संग में बीजेपी और कांग्रेस के नेता भी पहुंचे. इसमें कांग्रेस नेता ने सजा के मामले में कहा कि फैसला भगवान करेगा. कोर्ट भगवान से ऊपर तो हो नहीं सकता.
पैरोल पर जेल से बाहर आया रेप का दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन दिनों ऑनलाइन सत्संग कर रहा है. इसमें भारी संख्या में उसके अनुयायी पहुंच रहे हैं. इसी बीच राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में कई नेता भी आशीर्वाद लेने पहुंच गए. इसमें बीजेपी के साथ ही कांग्रेस के नेता भी राम रहीम के आगे ऑनलाइन नतमस्तक हुए. इसमें बीजेपी विधायक धर्मेंद्र मोची, कैलाश मेघवाल, पार्षद, सरपंच और कार्यकर्ता शामिल थे.
बात अगर कांग्रेस की नेताओं की करें तो पीसीसी सदस्य विनोद गोठवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष गंगाराम खटीक, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार फंडा, पार्षद, सरपंच, कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसके साथ ही अन्य स्थानीय नेताओं का सत्संग में जमावड़ा लगा रहा.
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया है. वह उत्तर प्रदेश के बागपत से ऑनलाइन सत्संग कर रहा है. उससे आशीर्वाद लेने वालों में केवल उसके अनुयायी ही नहीं हैं, सियासी दलों के नेता भी हैं.
कोर्ट भगवान से ऊपर नहीं
सत्संग में आशीर्वाद लेने पहुंचे बीजेपी और कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राम रहीम अपने सत्संग द्वारा बुराइयों को दूर करने की बात कह रहे हैं. उनके प्रवचन लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं. उधर, कांग्रेस नेता विनोद गोठवाल ने सजा के मामले में कहा कि यह कोर्ट का मसला है. भगवान एक दिन न्याय करेगा. कोर्ट भगवान से ऊपर तो हो नहीं सकता.
कई राज्यों में उठ रहे सवाल

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







