
राम मंदिर के लिए चंदा देने और न देने वाले किए जा रहे चिह्नित- कुमारस्वामी
AajTak
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने चंदा एकत्रित किए जाने के अभियान को लेकर हमला बोला है. कुमारस्वामी ने कहा है कि जो लोग राम मंदिर के लिए चंदा दे रहे हैं और जो लोग चंदा नहीं दे रहे, उनके घर चिह्नित किए जा रहे हैं.
देशभर में राम मंदिर के निर्माण के लिए चंदा जुटाने का अभियान चल रहा है. एक महीने से भी कम समय में रिकॉर्ड चंदा एकत्रित होने के दावे किए जा रहे हैं वहीं अब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने चंदा एकत्रित किए जाने के अभियान को लेकर हमला बोला है. कुमारस्वामी ने कहा है कि जो लोग राम मंदिर के लिए चंदा दे रहे हैं और जो लोग चंदा नहीं दे रहे, उनके घर चिह्नित किए जा रहे हैं. It is clear from the emerging trends that anything may happen in the country. कुमारस्वामी ने कहा है कि ऐसा हमने सुना है. उन्होंने कहा है कि यह कुछ उसी तरह है जैसे हिटलर के समय में नाजियों और यहूदियों की लड़ाई में लाखों लोग मारे गए थे. जेडीएस नेता ने यह भी कहा कि पता नहीं कहां विकास हो रहा है और हमारा देश कहां पहुंचेगा.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











