
राम मंदिर के लिए अशोक वाटिका के पत्थर का होगा प्रयोग, श्रीलंका से लाई जा रही है शिला
AajTak
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है और रामलला के मंदिर में माता सीता को भी खास स्थान दिया जाएगा. इसी भाव के साथ मंदिर निर्माण में श्रीलंका के अशोक वाटिका स्थित सीता एलिया के पत्थर का भी इस्तेमाल होगा. सीता एलिया वह स्थान है, जहां माता सीता को रावण ने कैद करके रखा था.
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है और रामलला के मंदिर में माता सीता को भी खास स्थान दिया जाएगा. इसी भाव के साथ मंदिर निर्माण में श्रीलंका के अशोक वाटिका स्थित सीता एलिया के पत्थर का भी इस्तेमाल होगा. सीता एलिया वह स्थान है, जहां माता सीता को रावण ने कैद करके रखा था. इस पत्थर को भारत में नियुक्त श्रीलंका के राजदूत मिलिंदा मारागोदा को सौंप दिया गया है, अब इस पवित्र पत्थर को भारत लाया जाएगा. (फोटो- सोशल मीडिया) श्रीलंका स्थित सीता एलिया की एक शिला का उपयोग अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में समुचित स्थान पर किया जाएगा. मान्यताओं के मुताबिक सीता एलिया वह स्थान है जहां देवी सीता को दशानन रावण ने अपनी राजधानी की एक सुरम्य वाटिका में बंदी के रूप में 11 महीने तक रखा था. तीन पहाड़ियों में से एक सुंदर पर्वत पर स्थित सीता एलिया की एक शिला को श्रीलंका के हाईकोर्ट की तरफ से मौजूदा श्रीलंका के राजदूत मिलिंडा मोरागोड़ा भारत लेकर आएंगे. (फोटो- सोशल मीडिया) मान्यताओं के मुताबिक माता सीता को अशोक वृक्षों से सजी एक सुंदर वाटिका में रखा गया था. जहां नाग के फन के आकार की गुफा और पास ही सुंदर झरना भी है, जिसे सीता एलिया वाटिका कहते हैं. वर्तमान में इस स्थान पर श्रीराम जानकी का एक सुंदर मंदिर है. इस मंदिर को सीता अम्मन कोविल के नाम से जाना जाता है. यह स्थान नुआरा एलिया से उदा घाटी तक जाने वाली एक मुख्य सड़क पर 5 मील की दूरी पर स्थित है. (प्रतीकात्मक फोटो)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










